Budget 2021: डीजल-पेट्रोल पर बजट में लगा कृषि सेस, जानें कीमत पर क्या होगा असर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Feb 2021 6:05 PM
Budget 2021, Petrol/Diesel Price Hike : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने आज संसद में तीसरी बार बजट पेश किया. इस बजट में पट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर कृषि सेस लगाया गया है.
Budget 2021, Petrol/Diesel Price Hike : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने आज संसद में तीसरी बार बजट पेश किया. कोरोना काल में पेश किये गये बजट में वित्त मंत्री ने कई क्षेत्रों खासकर हेल्थ सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए. वहीं बजट में कई चीजों पर सेस भी लगा है. इस बजट में पट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर कृषि सेस लगाया गया है. हालांकि, वित्तमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस सेस से आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का फार्म इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (एसआईडीसी) लगाने का प्रस्ताव किया है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.80 रूपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 83. 30 रपये प्रति लीटर चल रहा है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सेस बढ़ाने के साथ ही बेसिक एक्साइज ड्यूटी और एडीशन एक्साइज ड्यूटी के रेट को कम कर दिया गया है. इसके कारण उपभोक्ता पर समग्र रूप से कृषि सेस का कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










