ePaper

Gold Scheme : बेटी की शादी में सरकार देगी सोना, जानिए यह काम की खबर

Updated at : 14 Dec 2020 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Scheme : बेटी की शादी में सरकार देगी सोना, जानिए यह काम की खबर

यदि आपको बेटी की चिंता सता रही है और आप असम के निवासी हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…असम सरकार (Assam government) ने अपने राज्य की बेटियों की शादी पर गोल्ड देने की योजना बनाई है. इस योजना का नाम अरुंधति गोल्ड स्कीम (Arundhati Gold Scheme) है. free gold,muft me sona

विज्ञापन

यदि आपको बेटी की चिंता सता रही है और आप असम के निवासी हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…असम सरकार (Assam government) ने अपने राज्य की बेटियों की शादी पर सोना देने की योजना बनाई है.

इस योजना का नाम अरुंधति गोल्ड स्कीम (Arundhati Gold Scheme) है. इस स्कीम में सरकार की ओर से सोना दिया जाता है. सरकार बेटियों को 10 ग्राम सोना इस स्कीम के तहत देने का काम करती है. आइए आगे आपको बताते हैं कि आप इस सुविधा का लाभ कैसे ले सकते हैं-

Also Read: इस भेड़ की कीमत है 1.5 करोड़, नाम है ‘मोदी’, जानें क्या है खासियत

नियम और शर्तें

-इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी जरूरी है.

-शादी का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.

-लड़की के परिवार की कमाई 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. यह कमाई साल में पांच लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

-इस योजना का फायदा पहली बार शादी करने पर ही सरकार की ओर से दिया जाएगा.

-इसके अलावा लड़के की उम्र कम से कम 21 साल होनी ही चाहिए.

-शादी स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत रजिस्टर्ड करवानी जरूरी है. जिस दिन रजिस्ट्रेशन हो उसी दिन लड़की को स्कीम के लिए अप्लाई करना होगा.

गरीब परिवार को मिलेगी राहत: इस स्कीम के तहत गरीब परिवारों को काफी मदद पहुंच रही है. योजना का उद्देश्य आर्थिक तौर पर कमजोर (financially weak) माता-पिता को कुछ राहत प्रदान करना है. सरकार की ओर से दिया गया सोना लड़की को भी आर्थिक तौर पर मजबूत (financially strong) करने का काम करता है.

Also Read: Post Office Savings Account Latest Updates : डाकघर में आपका बचत खाता हो जाएगा बंद! जान लें ये जरूरी बात नहीं तो…

कैसे करें स्कीम में अप्लाई-

-अरुंधति गोल्ड स्कीम के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

-इसके लिए revenueassam.nic.in. पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर दें.

-ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

-ऑनलाइन के साथ-साथ इस प्रिंटआउट को भी जमा करना होता है.

-फॉर्म सबमिट होने के बाद लड़की को इसकी एक रसीद प्राप्त होगी.

-आपकी एप्लीकेशन मंजूर हुई या नहीं इसके बारे में आपको एसएमएस भेजा जाएगा.

-यदि एप्लीकेशन मंजूर हुई तो स्कीम के तहत जो भी अमाउंट बनेगा वो एप्लीकेंट के खाते में सरकार की ओर से जमा करने का काम किया जाएगा.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola