Coronavirus Jharkhand: रिम्स से कोविड-19 के 23 मरीज हुए डिस्चार्ज, जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव

Updated:
विज्ञापन

शनिवार नौ मई 2020 को रांची के रिम्स के कोविड-19 अस्पताल से कोरोना के 23 मरीज ठीक होकर निकले हैं. इन सभी की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आयी है. इस खबर से उन मरीजों के परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गयी. जिला प्रशासन ने सभी ठीक होनेवाले मरीजों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

रांची : शनिवार नौ मई 2020 को रांची के रिम्स के कोविड-19 अस्पताल से कोरोना के 23 मरीज ठीक होकर निकले हैं. इन सभी की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आयी है. इस खबर से उन मरीजों के परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गयी. जिला प्रशासन ने सभी ठीक होनेवाले मरीजों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: पलामू में तीन लोगों ने दी कोरोना को मात, गाजे-बाजे के साथ दी गयी अस्पताल से विदाई

उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि रिम्स रांची में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ 23 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है और उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है. शनिवार को रिम्स से यह खबर आयी कि एक साथ 23 मरीजों की कोविड-19 सैंपल रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आयी है और ये सभी संक्रमित कोरोना मुक्त घोषित किये जाते हैं. रिम्स के कोविड-19 वार्ड में तैनात डॉक्टरों की टीम ने यह खुशखबरी दी.

उन्होंने कहा कि, यह हमारे लिए किसी जीत से कम नहीं है. यह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत की तरफ बढ़ रहे हमारे कदम हैं. जल्द ही पूरी रांची से कोरोना को खत्म कर देंगे. उपायुक्त ने कहा, यह हमारे जिला के लिए एक अच्छी एवं पॉजिटिव खबर है. जल्द ही हम सभी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे और जनजीवन पटरी पर लौट आयेगी.

उपायुक्त ने कहा कि मेरा सभी रांचीवासियों से अपील है कि कोरोना से बचें, दूसरों को भी बचाएं, सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें. इस बात का हमेशा ध्यान रखें. साथ ही, ठीक होकर लौटने वाले मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक दुर्व्यवहार न करें. इसके लिए खुद और दूसरों को भी जागरूक करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola