सीसीटीवी में कैद हुए तीन लुटेरे लुटने से बचा सेंट्रल बैंक

Published at :29 Apr 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए तीन लुटेरे लुटने से बचा सेंट्रल बैंक

सहरसा सदर: पूरब बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में सोमवार की रात पिछले दरवाजे को तोड़ तीन लुटेरों ने बैंक को लूटने का प्रयास किया. करीब दो घंटे तक बैंक के अंदर रहने के बाद बैंक के मुख्य लॉकर को काफी मशक्कत कर तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी असफल रहे. बैंक के […]

विज्ञापन
सहरसा सदर: पूरब बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में सोमवार की रात पिछले दरवाजे को तोड़ तीन लुटेरों ने बैंक को लूटने का प्रयास किया. करीब दो घंटे तक बैंक के अंदर रहने के बाद बैंक के मुख्य लॉकर को काफी मशक्कत कर तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी असफल रहे.
बैंक के मैनेजर विजय नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर बैंक के सफाई कर्मी अजरुन सिंह ने बैंक के मुख्य दरवाजे को खोल जैसे ही अंदर प्रवेश किया, बैंक में बिखरे सामान व कागजात को देख वह सकते में आ गया. आगे बढ़ने पर पिछले दरवाजे पर बैंक में लूट की आशंका होते ही तत्क्षण ही मोबाइल से बैंक प्रबंधक को इसकी सूचना दी.

बैंक प्रबंधक ने बताया कि सूचना मिलते ही पहुंचने के बाद स्थिति को देख सदर थाना को इसकी सूचना दी. करीब एक घंटा बाद सदर थाना पुलिस बैंक शाखा पहुंची व मामले की तहकीकात शुरू की. बैंक के पिछले दरवाजे का ग्रिल टूटा पाया गया और बैंक के अंदर आनेवाले दूसरे दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था. पुलिस की मौजूदगी में बैंक प्रबंधक की ओर से सीसीटीवी कैमरा खंगाले जाने पर स्पष्ट रूप से तीन लुटेरों को बैंक में प्रवेश कर लॉकर तोड़ते देखा गया.

पाया गया कि तीन लोग रात्रि दो बज कर 12 मिनट पर बैंक के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश कर मुख्य लॉकर के पास पहुंच उसे तोड़ने व खोलने का प्रयास कर रहा है. एक के चेहरे पर नकाब लगा था, लेकिन दो लोगों का चेहरा स्पष्ट रूप से दिख रहा था. तीनों ने तीन बज कर 54 मिनट तक लॉकर तोड़ने की कोशिश जारी रखी, लेकिन लॉकर को तोड़ने में असफल होने व सुबह होने की भनक लगते हे बैंक में रखे सामान को तोड़-फोड़ व कागजात को बिखेर कर निकल पड़े. घटनास्थल पर पुलिस को एक जोड़ी चप्पल व ताला तोड़ने के इस्तेमाल में आनेवाली एक हथौड़ी मिली है. बैंक प्रबंधक ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के पहचान पर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola