पाइप में लीकेज से घरों में आ रहा गंदा पानी
Updated at : 07 Feb 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

नल जल योजना काफी अच्छी है, परंतु सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाना भी जरूरी है. एक ओर जहां सरकार इस योजना पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. वहीं, करोड़ों की पुरानी जलापूर्ति योजना नयी योजनाओं की बलिवेदी पर चढ़ रही है. इसका सबसे बड़ा कारण है रखरखाव का अभाव. रखरखाव के अभाव के कारण […]
विज्ञापन
नल जल योजना काफी अच्छी है, परंतु सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाना भी जरूरी है. एक ओर जहां सरकार इस योजना पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है.
वहीं, करोड़ों की पुरानी जलापूर्ति योजना नयी योजनाओं की बलिवेदी पर चढ़ रही है. इसका सबसे बड़ा कारण है रखरखाव का अभाव. रखरखाव के अभाव के कारण शहरी जलापूर्ति योजना जमींदोज हो रही है. रोसरा नगर पंचायत जहां 80% जनता जलापूर्ति योजना के सहारे ही जीवित हैं, मेन बाजार के अलरपर कई जगह पाइप में लीकेज से गंदा पानी घरों में आ रहा है.
नगर पंचायत इसे पीएचडी का कार्य बता रहा है, वहीं पीएचडी विभाग कार्यक्रम के अभाव की दुहाई दे रहा है. जब तक सरकार रखरखाव की समुचित व्यवस्था न कर दे, अच्छी योजना भी जनता को सुविधा नहीं दे सकती है.
आनंद पांडेय, रोसड़ा (समस्तीपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




