ePaper

सोनारी : चोरी करने घर में घुसा युवक छत से गिरकर हुआ जख्मी

Updated at : 10 Jan 2020 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
सोनारी : चोरी करने घर में घुसा युवक छत से गिरकर हुआ जख्मी

जमशेदपुर : सोनारी के नया लाइन निवासी भागवत राम के घर में बुधवार देर रात चोरी करने की नियत से घुसा खूंटाडीह निवासी जीतू वर्मा छत से गिरकर घायल हो गया. शोर होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. भागवत राम का छत्तीसगढ़ में कारोबार है […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी के नया लाइन निवासी भागवत राम के घर में बुधवार देर रात चोरी करने की नियत से घुसा खूंटाडीह निवासी जीतू वर्मा छत से गिरकर घायल हो गया. शोर होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. भागवत राम का छत्तीसगढ़ में कारोबार है और वह अपने परिवार के साथ वही रहते हैं.

उनके घर की देखभाल पड़ोस में रहने वाले भुवन वर्मा करते हैं. बुधवार देर रात आरोपी जीतू वर्मा घर का ताला तोड़कर घर में घुस आया था. बंद घर में आहट सुनकर भुवन वर्मा की नींद खुल गयी. उन्होंने शोर मचाया. शोर सुनकर आरोपी जीतू भागने के प्रयास में पड़ोस की छत से पीछे की ओर कूद गया. इससे उसके सिर में गंभीर चोट लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जीतू वर्मा पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस की निगरानी में घायल जीतू का एमजीएम में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola