मालबाजार : डुआर्स में फिर तेंदुए का तांडव, चाय श्रमिक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2019 8:58 AM
मालबाजार : डुआर्स में फिर एक तेंदुए के हमले से एक चाय श्रमिक जख्मी हो गया है. घटना जलपाईगुड़ी जिले के मेटेली ब्लॉक के बड़ादिघी चाय बागान में घटी है. जख्मी श्रमिक का नाम तारसेन भूमिज (47) है. वह चाय बागान के पहाड़िया लाइन श्रमिक बस्ती में रहता है. जानकारी मिली है कि चाय बागान […]
मालबाजार : डुआर्स में फिर एक तेंदुए के हमले से एक चाय श्रमिक जख्मी हो गया है. घटना जलपाईगुड़ी जिले के मेटेली ब्लॉक के बड़ादिघी चाय बागान में घटी है. जख्मी श्रमिक का नाम तारसेन भूमिज (47) है. वह चाय बागान के पहाड़िया लाइन श्रमिक बस्ती में रहता है. जानकारी मिली है कि चाय बागान में काम खत्म करने के बाद श्रमिक घर लौट रहा था.
चाय बागान के 15 नंबर रिहाइशी इलाके में एक झाड़ी से अचानक तेंदुआ उस पर कूद पड़ा. शनिवार शाम को घटी इस घटना से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि श्रमिक के चिल्लाने से तेंदुआ भाग निकला. जख्मी अवस्था में उसे मंगलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल श्रमिक उसी अस्पताल में चिकित्साधीन है. वन विभाग ने इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










