ePaper

एएमयू छात्रों का प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बिहार शरीफ में हुई घटना में मुआवजा देने की मांग

Updated at : 07 Apr 2023 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
एएमयू छात्रों का प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बिहार शरीफ में हुई घटना में मुआवजा देने की मांग

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बिहारशरीफ में हुई घटना को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रॉक्टर को सौंपा. छात्रों ने राष्ट्रपति से बिहार शरीफ में हुए दंगे को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बिहारशरीफ में हुई घटना को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रॉक्टर को सौंपा. छात्रों ने राष्ट्रपति से बिहार शरीफ में हुए दंगे को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. छात्रों ने जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से लेकर बॉबे सयैद गेट तक प्रोटेस्ट मार्च निकाला. इस दौरान छात्रों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छात्रों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि बिहार में मुस्लिम कम्युनिटी के अधिकार को सुरक्षित किया जाये. छात्रों ने कहा कि बिहार में मस्जिद और मदरसे में कुरान जलाई गई और मुसलमानों के ऊपर अटैक किया गया. घटना में निर्दोष मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है. छात्रों ने निर्दोष लोगों को बिहार सरकार से छोड़ने की मांग की है. इसके साथ ही घटना में जिनके परिवार को नुकसान उठाना पड़ा है. उनको मुआवजा दिए जाने की मांग की है. वहीं जिन मस्जिद और दरगाह को नुकसान पहुंचाया गया है बिहार सरकार उसका पुनर्निर्माण करें.

छात्र बोले- जहां जुल्म होता है एएमयू के छात्र वहां बोलते हैं

छात्र मोहम्मद जमशेद ने बताया कि बिहार सरकार ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी. हिंदू मुस्लिम को बुनियाद बनाकर नेता दंगे कराते हैं लेकिन हमारे चमन में हिंदू भाई रोजा इफ्तार में भाग ले सौहार्द कायम करते है. छात्र नेता आरिफ त्यागी ने बताया कि बिहार शरीफ में हुई घटना की निंदा करते है. जहां जुल्म होता है एएमयू के छात्र वहां बोलते हैं. बिहार में जो वाकया हुआ है उसमें हम किसे दोषी ठहराए. इसमें बीजेपी, आरएसएस, बजरंग दल और नीतीश सरकार शामिल है, घटना में सबकी मिलीभगत है क्योंकि मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है. 2014 के बाद से मुसलमानों को कत्ल कर शबाब पाने का कल्चर चल रहा है. इसमें सजा किसी को नहीं मिलेगी, क्योंकि कानून, कचहरी और कोर्ट सब उन्हीं का है. आरिफ ने बताया कि 2024 का चुनाव आने वाला है इसलिए यह ड्रामा चल रहा है.

undefined
छात्र बोले- इस घटना में जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा मिले

एएमयू छात्र इमरान ने बताया कि अभी तक जो भी वीडियो सामने आई है. उसमें बजरंग दल का इंवॉल्वमेंट सामने आया है. वहीं बिहार सरकार ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया, और न ही उनको गिरफ्तार किया. दूसरी तरफ मुस्लिम कम्युनिटी के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इमरान ने कहा कि राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर मांग की है कि जिन निर्दोष मुसलमानों को बिहार सरकार ने गिरफ्तार किया है उनको रिलीज किया जाए. इस दौरान एएमयू प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा नमाज के बाद स्टूडेंट ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला है. राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें छात्रों ने बिहार शरीफ में जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा है .उसकी कानून के अनुसार जांच की मांग की है. वहीं कुछ निर्दोष मुसलमान अरेस्ट हुए हैं. उनको रिलीज करने की मांग की है. वहीं जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनको मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

रिपोर्ट- आलोक सिंह, अलीगढ़

Also Read: IPL कोलकाता की जीत में अलीगढ़ के रिंकू सिंह का रहा बड़ा योगदान, 46 रन की खेली धुआंधार पारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन