Agra News: अपराधियों को गोली के बदले गोली, आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2022 9:09 AM
Agra News: थाना मलपुरा पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान बदमाश महेंद्र लोधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. मुठभेड़ के दौरान महेंद्र लोधी के पैर में गोली लगी है.
Agra News: ताजनगरी की थाना मलपुरा पुलिस को देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी आगरा के आदेश पर पूरे जनपद में बदमाशों को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जनपद भर की पुलिस अपराध और अपराधियों का खात्मा करने के लिए सड़कों पर मूवमेंट कर रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थाना मलपुरा पुलिस को बीती रात दो बदमाशों के आने की सूचना मिली थी. इसी सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों से आमना-सामना हो गया.
थाना मलपुरा पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान बदमाश महेंद्र लोधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. मुठभेड़ के दौरान महेंद्र लोधी के पैर में गोली लगी है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया गया है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार हुए बदमाश से पुलिस ने एक असलहा और जिंदा कारतूस सहित बाइक भी बरामद की है.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया की मुठभेड़ में घायल बदमाश का इलाज कराने के साथ-साथ पुलिस उसका अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है.
Also Read: BHU के छात्रों ने राष्ट्रपति को भेजा खून से लिखा पत्र, CHS में एडमिशन को लेकर उठाई ये मांग
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस महेंद्र लोधी नाम के बदमाश ने कई वारदातों को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान महेंद्र लोधी का एक साथी नेत्रपाल उर्फ भातई भी मौके से फरार हो गया है. जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. अपराध और अपराधियों का खात्मा करने के लिए संकल्प लेने वाली आगरा पुलिस इन दिनों बदमाशों पर विशेष रूप से काम कर रही है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार बदमाश नेत्रपाल को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










