ePaper

छत्तीसगढ़ को अरविंद केजरीवाल ने दी 10 गारंटी, बोले- बिजली-स्वास्थ्य सुविधा फ्री, बेरोजगारी भत्ता भी देंगे

Updated at : 19 Aug 2023 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ को अरविंद केजरीवाल ने दी 10 गारंटी, बोले- बिजली-स्वास्थ्य सुविधा फ्री,  बेरोजगारी भत्ता भी देंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 10 गारंटी के साथ छत्तीसगढ़ पहुंचे. रायपुर में सूबे की जनता को भरोसा दिलाया कि आप की सरकार बनी, तो सबको दिल्ली की तर्ज पर बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं सब मुफ्त मिलेंगी. पुराने बिजली बिल माफ कर दिये जाएंगे. और क्या-क्या घोषणाएं कीं, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता से बेहतर शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं और बेरोजगारों के लिए तीन हजार रुपये मासिक भत्ता देने समेत 10 वादे किए और उनकी पार्टी को राज्य में एक बार मौका देने का अनुरोध किया. रायपुर के जैनम मानस भवन में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की जनता के लिए गारंटी कार्ड जारी किया.

10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का वादा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा तथा जब तक नौकरी नहीं मिलती, तब तक हर बेरोजगार को तीन हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लगभग 10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में भर्ती तथा नौकरियों में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी.

300 यूनिट बिजली फ्री, पुराने बकाया बिजली बिल माफ

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो ने छत्तीसगढ़ की जनता को मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी और कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. छत्तीसगढ़ के सभी गांव एवं शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएंगे.

Also Read: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार, बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को स्त्री सम्मान राशि

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए भी गारंटी दी. उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी. उन्होंने राज्य की जनता को बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की गारंटी दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं मुफ्त शिक्षा दी जाएगी.

छत्तीसगढ़ की जनता से अनुरोध किया और कहा कि आपलोगों से गुजारिश है, हमें राजनीति करने नहीं आती, हमें काम करना आता है. एक बार राजनीति छोड़कर काम करवाने के लिए वोट देकर देखें. छत्तीसगढ़ में अन्य पार्टियों को भूल जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन होंगे मुफ्त

आम आदमी पार्टी के मुखिया ने स्वास्थ्य गारंटी को लेकर कहा कि दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा. दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे. दिल्ली की तरह हर गांव में और वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा.

Also Read: मोहम्मद अकबर बने छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष, कांग्रेस ने 4 समितियां बनायीं

सभी सरकारी अस्पतालों के बनायेंगे शानदार नये सरकारी अस्पताल खुलेंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नये सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे, सड़क हादसों के सभी पीड़ितों का मुफ्त में इलाज की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा की गारंटी दी और कहा कि दिल्ली की तरह राज्य के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुक्त यात्रा करवाई जाएगी तथा वहां आना-जाना रहना, खाना सब मुफ्त होगा.

अरविंद केजरीवाल ने दी भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की भी गारंटी दी और कहा कि दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा. उन्होंने शहीद सम्मान राशि की गारंटी दी और कहा कि भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान यदि सेवा के दौरान शहीद होते हैं, तो उनके परिवार को एक करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी.

Also Read: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसी (जे) से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल

हम मर जाएंगे लेकिन जो लिखा उसे पूरा करके देंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गारंटी दे रहे हैं. गारंटी का मतलब हम मर जाएंगे लेकिन जो लिखा उसे पूरा करके देंगे. हमको देखकर अब वह भी गारंटी देते हैं, लेकिन झूठ बोलते हैं, केजरीवाल की गारंटी अलग है, बाकी पार्टियों की गारंटी अलग है. केजरीवाल ने कहा कि वह किसानों और आदिवासी समाज के लिए भी गारंटी लेकर आए हैं.

छत्तीसगढ़ में अन्य पार्टियों को भूल जाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आदिवासी समाज और किसानों के लिए जो गारंटी है, वह बड़ी गारंटी है. इसलिए वह दोबारा छत्तीसगढ़ आएंगे और इस संबंध में जानकारी देंगे. उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से अनुरोध किया और कहा कि आपलोगों से गुजारिश है, हमें राजनीति करने नहीं आती, हमें काम करना आता है. एक बार राजनीति छोड़कर काम करवाने के लिए वोट देकर देखें. छत्तीसगढ़ में अन्य पार्टियों को भूल जाएंगे.

Also Read: भूपेश बघेल के पास अलादीन का चिराग है, जो मांगोगे वो मिलेगा, छत्तीसगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

छत्तीसगढ़ इलेक्शन 2023 कब है

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं. विधानसभा का कार्यकाल 11 दिसंबर तक है. इसका मतलब यह है कि 11 दिसंबर तक नयी विधानसभा का गठन हो जाना चाहिए. इससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के चुनाव करा लिये जायेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं, जिनके लिए चुनाव कराये जाते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola