पचास हजार का इनामी लालबाबू राय गिरफ्तार
हत्या, लूट व रंगदारी के मामलों में था वांछितसमस्तीपुर व मुजफ्फरपुर पुलिस को थी तलाश मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर एसटीएफ की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर शातिर अपराधी लालबाबू राय को गिरफ्तार कर लिया है. वह एनएच पर बंगरा रहीमाबाद गांव का रहने वाला है. लालबाबू राय पर राज्य सरकार ने पचास हजार रुपये […]
हत्या, लूट व रंगदारी के मामलों में था वांछितसमस्तीपुर व मुजफ्फरपुर पुलिस को थी तलाश मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर एसटीएफ की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर शातिर अपराधी लालबाबू राय को गिरफ्तार कर लिया है. वह एनएच पर बंगरा रहीमाबाद गांव का रहने वाला है. लालबाबू राय पर राज्य सरकार ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद छापेमारी टीम ने बंगरा थाना के हवाले कर दिया. पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर हत्या, लूट, फिरौती के लिये अपहरण और रंगदारी के 13 मामले समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में दर्ज है. जानकारी के मुताबिक पटना से आयी एसटीएफ की टीम सुबह से ही उसकी ताक में लगी थी. जैसे ही लालबाबू राय सिरसिया पेट्रोल पंप के समीप स्थित दुकान पर पहुंचा. पहले से मौजूद टीम के सदस्यों ने उसे दबोच लिया. पुलिस सूत्रों का बताना है कि लालबाबू बंगरा थाना का स्थायी वारंटी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










