मुख्यमंत्री ने की दो अफसरों पर कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2014 6:35 AM

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो पदाधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है. सीएम ने सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुधीर कुमार सिन्हा को देय पेंशन से दस प्रतिशत राशि पर स्थायी रोक लगाने का आदेश दिया है. श्री सिन्हा पर 4,55,201 रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप प्रमाणित किया गया है. सीएम ने मेदिनीनगर […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो पदाधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है. सीएम ने सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुधीर कुमार सिन्हा को देय पेंशन से दस प्रतिशत राशि पर स्थायी रोक लगाने का आदेश दिया है.
श्री सिन्हा पर 4,55,201 रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप प्रमाणित किया गया है. सीएम ने मेदिनीनगर के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह के विरुद्ध दो वेतन वृद्धि पर संचयात्मक प्रभाव से रोक का आदेश दिया है. श्री सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यकलाप में लापरवाही का आरोप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola