सात घंटे खामोश रहे बंदूक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2014 8:01 PM

विज्ञापन

इधर, हमास के शासनवाले गाजा पट्टी स्थित संयुक्त राष्ट्र संचालित विद्यालयों पर तीसरे घातक हमले के बाद इस्राइल ने गाजा पट्टी के उस इलाके में सात घंटे का एकतरफा संघर्षविराम घोषित किया, जहां कोई सैन्य गतिविधि नहीं है. स्कूल पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गये. […]

विज्ञापन

इधर, हमास के शासनवाले गाजा पट्टी स्थित संयुक्त राष्ट्र संचालित विद्यालयों पर तीसरे घातक हमले के बाद इस्राइल ने गाजा पट्टी के उस इलाके में सात घंटे का एकतरफा संघर्षविराम घोषित किया, जहां कोई सैन्य गतिविधि नहीं है. स्कूल पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गये. इससे दुनिया भर में इस्राइल के प्रति नाराजगी देखी गयी. संयुक्त राष्ट्र संचालित विद्यालय में शरण लिये फलस्तीनियों पर यह तीसरा घातक हमला था. इससे पहले, फिलीस्तीनी विद्रोही समूह ने संघर्षविराम को अविश्वास के साथ लिया. हमास ने गाजा में अपने लोगों से सावधान रहने की अपील की.ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एजयुद्ध के 27 दिन-1800 से अधिक लोगों की मौत-9,320 लोग हुए हैं घायलमृतकों में398 बच्चे207 महिलाएं74 वृद्ध-64 इस्राइली सैनिकों की मौत-02 इस्राइली नागरिक भी मरे-01 थाईलैंड कर्मी भी मारा गया-01 ब्रिटिश नागरिक के मारे जाने की खबरअमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने की निंदासंयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे आपराधिक कृत्य करार दिया और मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह उन्माद रुकना चाहिए.’ इस्राइल के नजदीकी सहयोगी अमेरिका ने भी हमले की निंदा की और इसे ‘शर्मनाक’ करार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola