बहाली में नयी योग्यता का विरोध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2014 8:00 PM

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी मैदान में कृषि विभाग के संबद्ध विषय वस्तु विशेषज्ञों (एसएमएस) की बैठक में एसएमएस बहाली में तय नयी योग्यता का विरोध किया गया. इसकी योग्यता में कृषि स्नातक के साथ-साथ अर्थशास्त्र स्नातक व प्रबंधन को भी रखा गया है. बैठक में कहा गया कि इससे पूर्व में काम कर रहे लोगों को परेशानी […]

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी मैदान में कृषि विभाग के संबद्ध विषय वस्तु विशेषज्ञों (एसएमएस) की बैठक में एसएमएस बहाली में तय नयी योग्यता का विरोध किया गया. इसकी योग्यता में कृषि स्नातक के साथ-साथ अर्थशास्त्र स्नातक व प्रबंधन को भी रखा गया है. बैठक में कहा गया कि इससे पूर्व में काम कर रहे लोगों को परेशानी होगी. उन्हें रिक्त मान कर नयी नियुक्ति की बात कही जा रही है. इन्होंने मांग की है कि पुराने लोगों का समायोजन कर नये लोगों को बहाल किया जाना चहिए. इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, दीनानाथ, माधुरी कुमारी, सुशील कुमार, महेश कुमार, मो अफरोज, संजय कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola