विधानसभा घेराव में शामिल होंगे कार्यकर्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2014 8:01 PM
भाजपा की पत्रकार वार्ता 2जीडब्ल्यूपीएच21- पत्रकार वार्ता करते जिलाध्यक्ष व अन्य गढ़वा. भाजपा के पांच अगस्त को विधानसभा घेराव को लेकर जिलेभर से हजारों कार्यकर्ता टाटा-जम्मूतवी, इंटरसिटी व शक्तिपुंज से रांची जायेंगे. शनिवार को एक पत्रकार वार्ता कर जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने बताया कि जिले के 20 मंडलों से कार्यकर्ता व आम जनता को भी […]
भाजपा की पत्रकार वार्ता 2जीडब्ल्यूपीएच21- पत्रकार वार्ता करते जिलाध्यक्ष व अन्य गढ़वा. भाजपा के पांच अगस्त को विधानसभा घेराव को लेकर जिलेभर से हजारों कार्यकर्ता टाटा-जम्मूतवी, इंटरसिटी व शक्तिपुंज से रांची जायेंगे. शनिवार को एक पत्रकार वार्ता कर जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने बताया कि जिले के 20 मंडलों से कार्यकर्ता व आम जनता को भी रांची चलने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार नाम की चीज नहीं रह गयी है. चारों तरफ बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क का हाल खास्ता है. सरकार इसपर कोई पहल नहीं कर रही है. इन सभी समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव किया जायेगा. उस दिन विधानसभा में भाजपा के विधायक उन सभी समस्याओं को लेकर सरकार को घेरेंगे तथा लोकसभा में भी सांसद लोग इन सभी समस्याओं को रखेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में सुखाड़ की स्थिति है. लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस मामले में कोई पहल नहीं हुई है. इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय, मुरलीश्याम सोनी, डॉ विश्वनाथ ठाकुर, ओमप्रकाश तिवारी, ब्रजेंद्र पाठक, संजय ठाकुर, सुनील माली, मोहन सिंह, रवींद्र पासवान, श्यामलाल विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










