रोजगार सेवक से छीने रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2014 6:26 AM
सरकारी कामकाज में पहुंचायी बाधा औरंगाबाद (ग्रामीण) : हसपुरा प्रखंड के टाल पंचायत में पदस्थापित पंचायत रोजगार सेवक आकाश कुमार गुप्ता को पिटाई किये जाने के बाद रुपये लुटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब घटी है. घटना के समय पंचायत रोजगार सेवक अपने किराये के आवास […]
सरकारी कामकाज में पहुंचायी बाधा
औरंगाबाद (ग्रामीण) : हसपुरा प्रखंड के टाल पंचायत में पदस्थापित पंचायत रोजगार सेवक आकाश कुमार गुप्ता को पिटाई किये जाने के बाद रुपये लुटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब घटी है. घटना के समय पंचायत रोजगार सेवक अपने किराये के आवास पर सरकारी कार्य कर रहे थे.
इस संबंध में पंचायत रोजगार सेवक ने हसपुरा थाना को घटना से संबंधित लिखित आवेदन प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दी है. मारपीट व रुपये लुटने के साथ-साथ ग्रामसभा की पंजी भी छीन लेने का आरोप बहादुर बिगहा गांव के पंकज कुमार पर लगाया है. पुलिस को दिये बयान में आकाश ने कहा है कि वह अपने आवास पर कार्य कर रहे थे, जब दुधेश्वर सिंह यादव का पुत्र पंकज कुमार पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.
इस दौरान पांच हजार रुपये भी उसने लूट लिया. ग्राम सभा पंजी भी साथ लेते गया. पंकज ने धमकी दी है कि जब तक उसे पंचायत में काम नहीं मिलेगा, तब तक पंचायत का कोई भी काम रोजगार सेवक को नहीं करने देगा. इस संबंध में पूछे जाने पर हसपुरा थानाध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. इधर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश चंद्र ने पंचायत रोजगार सेवक के साथ मारपीट की घटना होने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










