केरेडारी अंचल कर्मचारी की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2014 8:35 AM
कटकमसांडी (हजारीबाग) : केरेडारी अंचल के किरानी विक्रमेंद्र कुमार सिंह की टांगी से हत्या कर दी गयी. वह मुजफ्फरपुर, बिहार के रहनेवाले थे. पुलिस ने पेलावल ओपी क्षेत्र के बड़कागांव रोड स्थित पुंदरी मोड़ के पास मंगलवार को उनका शव बरामद किया. पत्नी रिंकू सिंह ने इंद्र कुमार झा पर विक्रमेंद्र की हत्या कराने का […]
कटकमसांडी (हजारीबाग) : केरेडारी अंचल के किरानी विक्रमेंद्र कुमार सिंह की टांगी से हत्या कर दी गयी. वह मुजफ्फरपुर, बिहार के रहनेवाले थे. पुलिस ने पेलावल ओपी क्षेत्र के बड़कागांव रोड स्थित पुंदरी मोड़ के पास मंगलवार को उनका शव बरामद किया. पत्नी रिंकू सिंह ने इंद्र कुमार झा पर विक्रमेंद्र की हत्या कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मेरे पति विक्रमेंद्र ने बड़कागांव में पदस्थापित किरानी इंद्र कुमार झा को जमीन दिलाने के नाम पर छह माह पूर्व 10 लाख रुपये दिये थे.
जमीन की रजिस्ट्री 24 जून को होनी थी. 22 जून को जमीन का कागजात बनाने के लिए 80 हजार रुपये इंद्र कुमार झा ने लिया. कागज बनाने के लिए मेरे पति केरेडारी से सुबह 11 बजे हजारीबाग के लिए निकले थे. इसके बाद से वह घर लौट कर नहीं आये. कई बार फोन से संपर्क किया गया, पर मोबाइल बंद मिला. इंद्र कुमार झा को फोन करने पर वह टाल-मटोल करते रहे. कहा, हम कुछ नहीं जानते हैं इसका जवाब दिये. मंगलवार को 11 बजे दिन में प्रखंड के एक कर्मचारी द्वारा पति की हत्या की सूचना मिली.
वहीं इंद्र कुमार झा ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है. विक्रमेंद्र की दो पत्नी है. पहली पत्नी से विवाद चल रहा था. मेरा विक्रमेंद्र से अच्छा संबंध था. जमीन के किसी मामले की मुङो कोई जानकारी नहीं है. पुलिस निष्पक्ष जांच करे. सारे मामले का खुलासा हो जायेगा. समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










