पीएमसीएच के स्त्री रोग विभाग से फिर बच्च चुराने की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 8:20 AM

विज्ञापन

पटना: स्त्री विभाग से रविवार की देर रात एक व्यक्ति एक बच्चे को लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान एक महिला ने उसे पूछा कि इतनी रात में बच्चे को कहां ले जा रहे हो. इतना सुनने के बाद व्यक्ति ने बच्च को नीचे लिटा दिया और वहां से भाग निकला. […]

विज्ञापन

पटना: स्त्री विभाग से रविवार की देर रात एक व्यक्ति एक बच्चे को लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान एक महिला ने उसे पूछा कि इतनी रात में बच्चे को कहां ले जा रहे हो.

इतना सुनने के बाद व्यक्ति ने बच्च को नीचे लिटा दिया और वहां से भाग निकला. महिला हल्ला करने लगी तो लोग जुट गये, तब तक बच्च चुराने वाला भाग चुका था. उक्त बच्चे के परिजन भी वहां पहुंच गये और अपने बच्चे को ले गये. सूचना मिलने पर जब प्रभात खबर ने मामले की जानकारी लेनी चाही, तो सुरक्षा कर्मियों ने वार्ड में जाने से मना कर दिया.

दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने भी इस तरह की घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है. स्त्री विभाग से बच्चा चोरी होने के बाद कभी परिसर से एंबुलेंस हटाने, तो कभी परिसर में एक्स आर्मी मैन की नियुक्ति, तो कभी इमरजेंसी में एक से अधिक व्यक्ति को नहीं जाने देने का निर्देश, तो कभी दलालों को पकड़ने की बातें होती रही हैं. इसे लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन मामला महज कागजों तक ही सीमित है. अस्पताल प्रशासन की ओर से हर दिन बैठक करने के बाद एक निर्देश जारी किया जाता है, लेकिन उसका फायदा मरीजों को मिल रहा है या नहीं, इसे देखनेवाला कोई नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन