पुलिसकर्मियों के लिए लगेगा हेल्थ कैंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2014 11:48 AM
मुजफ्फरपुर: एसएसपी रंजीत कुमार मिश्र ने सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्ष को कहा कि पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के लिए 26 मई को पुलिस लाइन में हेल्थ कैंप का आयोजन किया जायेगा. सभी थानों से इच्छुक पुलिस कर्मी अपनी स्वास्थ्य की जांच कराने आ सकते है. यहीं नहीं, पुलिस […]
मुजफ्फरपुर: एसएसपी रंजीत कुमार मिश्र ने सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्ष को कहा कि पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के लिए 26 मई को पुलिस लाइन में हेल्थ कैंप का आयोजन किया जायेगा.
सभी थानों से इच्छुक पुलिस कर्मी अपनी स्वास्थ्य की जांच कराने आ सकते है. यहीं नहीं, पुलिस कर्मियों की समस्या का निबटारा के लिए मंगलवार कोपुलिस लाइन में पुलिस सभा का भी आयोजन होगा. इसके पूर्व एसएसपी ने सभी थानाध्यक्ष को एक माह के अंदर लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया.
उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को एस आर व नन एस आर केस की सूची तय करते हुए निष्पादन करने को कहा है. अगले माह तक तय सूची के मुताबिक केस का निष्पादन नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी. पूरे जिले में अब तक दस हजार केस का निष्पादन लंबित है. एक माह के अंदर सभी थानाध्यक्षों को आठ हजार केस का निष्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है. उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को सांप्रदायिक मामलों पर विशेष ध्यान देने के साथ कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस के जुलूस नहीं निकलेगा.नक्सल क्षेत्र के भवन निर्माण पर कहा कि जल्द ही जिस-जिस थाने की जमीन है, उसका भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जायेगा.
वहीं नक्सल थानों को कंटीले तार से घेर कर मोरचा बनाने को भी कहा गया है. हाल के दिनों में बैंक ग्राहक के साथ हो रही घटना पर कहा कि बैंक खुलने के समय नियमित रुप से चेकिंग करने को कहा. उनका कहना था कि बैंक चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध के दिखने पर जरूर पूछताछ करें. इस मौके पर एडिशनल एसपी अभियान राणा ब्रजेश, डीएसपी पश्चिमी अजय कुमार, नगर डीएसपी अनिल कुमार सिंह, सरैया डीएसपी संजय कुमार सहित सभी इंस्पेक्टर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










