अपने फोन से नहीं खींचें न्यूड फोटो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 6:15 AM

विज्ञापन

विशेषज्ञों का दावा डिलीट हुए हजारों न्यूड फोटो वापस आ गये गुगल का बचाव पुराना ऐंड्रॉयड वर्जन इस्तेमाल हुआ होगा नयी दिल्ली : अगर आप अपने स्मार्ट फोन से न्यूड फोटो खींचते हैं तो सावधान हो जाइये. क्योंकि ऐंड्रॉयड में सुरक्षा की स्टडी करने वाले विशेषज्ञों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. विशेषज्ञों ने […]

विज्ञापन

विशेषज्ञों का दावा

डिलीट हुए हजारों न्यूड फोटो वापस आ गये

गुगल का बचाव

पुराना ऐंड्रॉयड वर्जन इस्तेमाल हुआ होगा

नयी दिल्ली : अगर आप अपने स्मार्ट फोन से न्यूड फोटो खींचते हैं तो सावधान हो जाइये. क्योंकि ऐंड्रॉयड में सुरक्षा की स्टडी करने वाले विशेषज्ञों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा कि फोन से न्यूड फोटो नहीं खींचें क्योंकि ये फोटो डिलीट करने के बाद भी डिलीट नहीं होते. विशेषज्ञों ने बताया कि फैक्ट्री रीसेट करने वाला फंक्शन डाटा को पूरी तरह डिलीट नहीं कर पाता.

विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन में पाया कि सेकेंड हैंड फोन से डिलीट कर दिये गये हजारों न्यूड फोटो वापस आ गये हैं. ईबे से खरीदे गये 20 पुराने फोन से यह डाटा वापस पाया गया. इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया. इनमें 40 हजार से भी ज्यादा फोटो मिले, जिनमें से कम से कम 250 सेल्फी फोन के पुराने मालिक के थे. इनमें से चार फोन के पुराने मालिकों की तो पहचान भी हो गयी. सॉफ्टवेयर सुरक्षा के लिए काम करने वाली कंपनी अवास्त ने बताया कि हैंडसेट में डाटा को पूरी तरह डिलीट करने के लिए जो फैक्ट्री रीसेट ऑप्शन इस्तेमाल होता है, उससे डेटा का लोकेशन बताने वाली डायरेक्टरी तो डिलीट हो जाती है, लेकिन डाटा डिलीट नहीं होता. गूगल के प्रवक्ता ने कहा है कि स्टडी में पुराना ऐंड्रॉयड वर्जन इस्तेमाल हुआ होगा और अब 85 फीसदी लोग नये वर्जन पर आ चुके हैं.

आंकड़े बताते हैं कि ऐंड्रॉयड का 4.0 या उससे आगे का वर्जन इस लिहाज से कमोबेश सुरिक्षत है क्योंकि उसमें डेटा वाइप फंक्शंस हैं. गुगल ने कहा, जो यूजर्स डाटा की सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं, वे पहले फैक्ट्री रीसेट करें, उसके बाद डमी डाटा अपलोड करें और दोबारा डाटा डिलीट करें. उसके बाद ही अपना फोन बेचें.

रिसर्च में दावा

हैंडसेट में डाटा को पूरी तरह डिलीट करने के लिए जो फैक्ट्री रीसेट ऑप्शन इस्तेमाल होता है, उससे डेटा का लोकेशन बताने वाली डायरेक्टरी तो डिलीट हो जाती है, लेकिन डाटा डिलीट नहीं होता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola