पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में 11 मजदूरों की मौत, पंजाब में सड़क हादसे में 18 की गयी जान

शावाल तहसील के गुल मीर कोट के पास 16 मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन को विस्फोट करके उड़ा दिया. खट्टक ने बताया कि एक निर्माणाधीन सरकारी इमारत में काम करने वाले कम से कम 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लापता हैं.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादी हमले में कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. जबकि पंजाब प्रांत में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी.
आतंकवादियों ने 16 मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन को विस्फोट कर उड़ाया
‘जियो न्यूज’ ने उपायुक्त रेहान गुल खट्टक के हवाले से बताया कि आतंकियों ने शनिवार को शावाल तहसील के गुल मीर कोट के पास 16 मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन को विस्फोट करके उड़ा दिया. खट्टक ने बताया कि एक निर्माणाधीन सरकारी इमारत में काम करने वाले कम से कम 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि ये मजदूर माकिन और वाना तहसील से ताल्लुक रखते थे. घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि लापता श्रमिकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे पहले शनिवार को अपर साउथ वजीरिस्तान के माकिन तहसील में असामाजिक तत्वों ने बम निरोधक दस्ते के वाहन पर रॉकेट दागा था जिसमें चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक राजमार्ग पर रविवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी तथा 16 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि कराची से 40 यात्रियों को लेकर इस्लामाबाद जा रही बस सुबह करीब साढ़े चार बजे फैसलाबाद राजमार्ग (मोटरवे) के पिंडी भट्टियां क्षेत्र में एक वैन से टकरा गई.
Also Read: पाकिस्तान : इमरान खान को जेल में दिया जा सकता है जहर, पत्नी बुशरा बीबी ने किया दावा
बस ने ईंधन से भी टैंकर पर मारी टक्कर, देखते-ही-देखते लगी आग
मोटरवे पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) सुल्तान ख्वाजा ने कहा, मोटरवे के पिंडी भट्टियां क्षेत्र में बस ने एक खड़ी वैन में टक्कर मार दी जो ईंधन टैंक ले जा ही थी। बस ने उसे पीछे से टक्कर मारी और दोनों वाहनों में फौरन आग लग गयी जिससे कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि 16 अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना
आईजी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि बस से कूदकर बाहर निकलने वाले यात्री बच गए हैं. अन्य लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला क्योंकि दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए थे. दोनों वाहनों के चालकों की भी मौत हो गयी है.
Also Read: जेल में बढ़ गई है इमरान खान की दाढ़ी, जानें किस हाल में हैं पाकिस्तान के पूर्व पीएम
हादसे कैसे हुई इसके बारे में जांच जारी
आईजी ख्वाजा ने कहा कि अभी पता नहीं चला है कि ‘‘क्या बस चालक को नींद आ गयी थी या तेज गति के कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि अगर वैन में ईंधन टैंक नहीं होता तो दोनों वाहनों में आग नहीं लगती. उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त डीएनए जांच के जरिए की जाएगी जिसके बाद शव उनके परिवार को सौंपे जाएंगे. पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है और संबंधित प्राधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










