अजीबो-गरीब फरमान: इस देश में कोरोना शब्द पर लगा बैन, उल्लंघन करने वालों को होगी जेल
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2020 11:31 AM
तुर्कमेनिस्तान में कोरोना शब्द पर लगा बैन
आपनें कोरोना के बारे में गलत जानकारी देने वालों पर कार्रवाई होना की बात जरूर सुनी होगी, लेकिन आपने कभी सुना है कि कोरोना नाम के शब्द को कहीं पर बैन कर दिया गया है. ये नियम लागू हुआ है ईरान से सटे एक देश में. देश है तुर्कमेनिस्तान.
इस देश ने अपने यहां ये ऐलान कर दिया कि जो भी व्यक्ति मौखिक या लिखित रूप से इस शब्द का इस्तेमाल करेगा उसे जेल भेज दिया जाएगा. इससे कोरोना का डर कहें या वहां की सरकार देश के लोगों को इससे बेवजह पैनिक होने से बचाना.
दरअसल दुनिया भर में तबाही मचाने वाला कोरोना का प्रकोप उस देश में पहुंचा तक नहीं है. जबकि इसे सटे देश ईरान में अब कोरोना से लोग बुरी तरह प्रभावित है. इंडिपेंडेंट न्यूज ने तुर्कमेनिस्तान के स्थानीय मीडिया के हवाले से एक एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें ये कहा गया है कि कोरोनावायरस’ शब्द को लिखने के लिए इस्तेमाल करने पर और इस बारे में कुछ भी बात करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
ये की सरकार ने ये नोटिस जारी कर दिया है कि जो भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करते पकड़ा जाता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए.
मीडिया राइट्स ग्रुप ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ)’ की पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया डेस्क के प्रमुख जेनी कैवेलियर का कहना है कि तुर्कमेनिस्तान में लोग मास्क लगाकर सार्वजनिक क्षेत्र में निकलने पर भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं.
कोरोना वायरस से जागरूकता के लिए वहां की सरकार ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को इससे बचने के तरीके बता रहे थे. अब इस शब्द में भी बदलाव करके पोस्टरों में सांस की बीमारी शब्द का इस्तमाल किया जा रहा है.
गौरतलब है कि इस बीमारी से अब तक दुनिया भर में 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 7 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से अब तक प्रभावित हैं. जबकि पूरे भारत में 1834 मामले सामने आए हैं जबकि 41 लोगों की इससे मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










