Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में गृहयुद्ध जैसे हालात, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे, पीएम का इस्तीफा
Protestors run after police used tear gas to disperse them in Colombo, Sri Lanka, Saturday, July 9, 2022. Sri Lankan protesters demanding that President Gotabaya Rajapaksa resign forced their way into his official residence on Saturday, a local television report said, as thousands of people took to the streets in the capital decrying the island nation’s worst economic crisis in recent memory. AP/PTI(AP07_09_2022_000141A)
Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में लगातार स्थिति खराब होती जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है. भीड़ बेडरूम और किचन में घुस गये. इधर खबर है कि हिंसक भीड़ को देखकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गये हैं. लगातार स्थिति खराब होता देख प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है. इसके अलावा उन्होंने स्पीकर से संसद बुलाने का भी अनुरोध किया है.
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा सहित सरकार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, मैं आज पार्टी नेताओं की सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने की सबसे अच्छी सिफारिश को स्वीकार करता हूं. इसे सुगम बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं.
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे देना चाहते हैं इस्तीफा
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पार्टी नेताओं से कहा है कि वह देश के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं और सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने के लिए तैयार हैं. श्रीलंका के पीएमओ के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है.
श्रीलंका में गृहयुद्ध जैसे हालात, हिंसा में 100 से अधिक घायल
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट ने अब गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है. लोग सड़क पर उतरकर राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है. राष्ट्रपति राजपक्षे आवास छोड़कर भाग गये हैं. वहीं हिंसक झड़प में अबतक 100 से अधिक लोग घायल हो गये हैं.
प्रदर्शनकारियों में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट सनथ जयसूर्या भी शामिल
श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन में पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के गॉल क्रिकेट स्टेडियम को घेर लिया है. जयसूर्या ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, मैं विरोध का हिस्सा हूं और लोगों की मांग के साथ खड़ा हूं. यह विरोध तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है.
श्रीलंका में सांसद पर आक्रोशित भीड़ ने किया हमला
कोलंबो में लगातार हालात खबरा हो रहे हैं. एसजेबी सांसद रजिता सेनारत्ने पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया. लोग आर्थिक संकट से नाराज हैं और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हिंसक भीड़ लगातार राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए