Somalia Car Bomb Blast: दो-दो कार बम विस्फोट से दहला सोमालिया, 100 से अधिक लोगों की मौत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Oct 2022 11:02 AM
Rescue workers and firefighters try to help injured people near the scene in Seoul, South Korea, Sunday, Oct. 30, 2022. At least 146 people were killed and 100 more were injured as they were crushed by a large crowd pushing forward on a narrow street during Halloween festivities in the capital of Seoul, South Korean officials said.AP/PTI(AP10_30_2022_000003B)
मोगादिशू में यह हमला उस दिन हुआ जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिंसक उग्रवाद खासकर अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह से निपटने के मकसद से विस्तारित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे थे.
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में प्रमुख सरकारी कार्यालयों के पास एक व्यस्त जंक्शन पर दो कार बम विस्फोट हुए, जिसमें बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. खबर है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है.
सोमालिया के राष्ट्रपति ने की मौतों की पुष्टि
सोमालिया के राष्ट्रपति ने कहा कि शनिवार को राजधानी में हुए कार बम धमाकों में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका.
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर रहे थे उग्रवाद से निपटने की तैयारी
मोगादिशू में यह हमला उस दिन हुआ जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिंसक उग्रवाद खासकर अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह से निपटने के मकसद से विस्तारित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे थे.
पांच साल पहले भी इसी जगह पर हुआ था विस्फोट
इस स्थान पर पांच वर्ष पूर्व भी भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए थे. बहरहाल, शनिवार को हुए हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.
राष्ट्रपति ने हमले को क्रूर और कायरतापूर्ण बताया
राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने हमले को क्रूर और कायरतापूर्ण बताते हुए इसके लिए अल-शबाब को दोषी ठहराया है. एम्बुलेंस सेवा के निदेशक अब्दुलकादिर अदन ने एक ट्वीट में कहा, पहले हमले में घायल लोगों की मदद करने वाली एक एम्बुलेंस दूसरे विस्फोट से नष्ट हो गई. एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरजाक हसन ने कहा, जब दूसरा धमाका हुआ तब मैं 100 मीटर दूर था. मैं जमीन पर पड़े शवों की गिनती नहीं कर सका. उसने कहा कि पहला धमाका शिक्षा मंत्रालय की चारदीवारी के बाहर हुआ, जहां फेरीवाले और मुद्रा परिवर्तित करने वाले मौजूद थे. घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कहा कि दूसरा विस्फोट एक व्यस्त रेस्तरां के सामने दोपहर में हुआ. पत्रकार ने कहा कि बड़ी संख्या में शव सड़कों पर थे, वे सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले आम लोग प्रतीत होते हैं. सोमालिया जर्नलिस्ट्स सिंडिकेट ने अपने सहयोगियों और पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि दूसरे विस्फोट में एक पत्रकार की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










