ePaper

Shinzo Abe Dead: नहीं रहे भारत के अहम दोस्त शिंजो आबे

Updated at : 08 Jul 2022 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
Shinzo Abe Dead: नहीं रहे भारत के अहम दोस्त शिंजो आबे

Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो चुका है. शुक्रवार की सुबह जापान के नारा शहर में जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे, हमलावर ने पीछे से गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री (Japan’s Former Prime Minister) शिंजो आबे (Shinzo Abe) का निधन हो चुका है (Shinzo Abe Dead). शुक्रवार की सुबह जापान के नारा शहर में जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे, हमलावर ने पीछे से गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आबे का हमलावर उनकी नीतियों (Economic Policy) से खुश नहीं था. 67 साल के शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े थे. वह साल 2012 से 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे. आबे के कार्यकाल के दौरान जापान की अर्थव्यवस्था गिरती महंगाई दर से परेशान थी. इसी चुनौती से निपटने के लिए आबे खास नीतियां लेकर आये, जिसे बाद में आबेनॉमिक्स कहा गया. आगे चलकर दुनियाभर में ऑबेनॉमिक्स को चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों का सामना करने के लिए खास पहचान मिली.

Also Read: Shinzo Abe: जापान की गिरती अर्थव्यवस्था को उबारने के काम आयी Abenomics क्या है?
Also Read: अभिनेता से राजनेता बने शिंजो आबे अपनी हिम्मत के लिए किये जाएंगे याद, बना रहे थे चीन के मुकाबिल नया जापान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola