Russia Ukraine War: खतरनाक होती जा रही है लड़ाई, रिपोर्ट में दावा- दुनिया को चुकानी पड़ सकती है कीमत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Sep 2022 9:56 AM
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. रूसी हमलों से पूरे यूक्रेन में तबाही मची है. वहीं, रूस पर भी इस युद्ध का प्रतिकूल असर पड़ रहा है. ऐसे में पूरी दुनिया युद्ध को लेकर हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित है. ओईसीडी ने कहा है कि इस युद्ध की कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ सकती है.
Russia Ukraine War: बीते 7 महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. भारत समेत पूरी दुनिया की शांति की कोशिशें धरी की धरी रह जा रही हैं. और यूक्रेन में रूस का हमला तेज होता जा रहा है. वहीं, रूस ने कहा है कि वो यूक्रेन के खिलाफ अब अपने रिजर्व सैनिकों को भी मोर्चे पर उतरेगा. इधर खबर है कि रुस युक्रेन में अपने कब्जे वाले 4 जगहों पर जनमत संग्रह कराने वाले है.
रूस करा रहा है जनमत संग्रह: गौरतलब है कि अपने यूक्रेन में अपने कब्जे वाले 4 इलाकों में रूस जनमत संग्रह करा रहा है. जल्द ही वो इसके नतीजों की भी घोषणा करेगा. वहीं कहा जा रहा है कि रूस जनमत संग्रह के बाद इन इलाकों को अपना बता सकता है. वहीं, यूक्रेन समेत पश्चिमी देश इस जनमत संग्रह को दिखावा करार दे रहे हैं.
परमाणु हमले की धमकी: जनमत संग्रह को लेकर हुए चुनाव के बाद रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में यूक्रेन की बढ़त रोकने के लिए रूस कोई भी कदम उठा सकता है. खुद पुतिन ने भी कहा है कि रूसी सेना हर तरीके का इस्तेमाल कर यूक्रेन को बढ़त बनाने से रोकेगी. ऐसे में कई देश इसे परमाणु हमले से जोड़कर भी देख रहे हैं.
दुनिया की अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी कीमत: गौरतलब है कि बीते सात महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. रूसी हमलों से पूरे यूक्रेन में तबाही मची है. वहीं, रूस पर भी इस युद्ध का प्रतिकूल असर पड़ रहा है. ऐसे में पूरी दुनिया युद्ध को लेकर हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित है. ओईसीडी (Organisation for Economic Co-operation and Development) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध की कीमत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को अगले साल चुकानी पड़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










