रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराएंगे ट्रंप? रूबियो बोले - युद्ध खत्म करने पर ध्यान दें दोनों देश

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो. फोटो- X

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका कूटनीतिक कोशिश में है. ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के साथ संभावित शिखर बैठक पर क्या है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा इस मीटिंग के रूस और यूक्रेन के बीच का संघर्ष समाप्त हो जाएगा.

विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के बीच करीब 4 साल से जारी युद्ध को खत्म कराने की कूटनीतिक कोशिशों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अहम बयान दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उन्होंने दोहराया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि दोनों देश युद्ध समाप्त करने पर ध्यान दें. रूबियो का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संभावित शिखर बैठक का प्रस्ताव सामने आया है.

विज्ञापन

रूबियो बोले- ट्रंप की इच्छा और यूक्रेन युद्ध का अंत

उज्बेकिस्तान के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मार्को रूबियो ने कहा कि ट्रंप की मंशा स्पष्ट है. अमेरिकी राष्ट्रपति चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई समाप्त हो. रूबियो ने कहा कि तीनों नेताओं की संभावित बैठक को लेकर बातचीत हुई है, लेकिन यह अभी तय नहीं है कि बैठक वास्तव में होगी या नहीं. उन्होंने कहा कि इस युद्ध से किसी को फायदा होता नहीं दिख रहा है और इसके जारी रहने से कई तरह के जोखिम पैदा हो रहे हैं.

क्या ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ होगी यूक्रेन पर बैठक?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक का प्रस्ताव रखा है. बताया गया है कि 9 अक्टूबर को ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान इस विचार पर चर्चा हुई थी. प्रस्तावित बैठक का मकसद यूक्रेन युद्ध के समाधान पर बातचीत करना बताया जा रहा है. हालांकि, बैठक की तारीख, एजेंडे और आयोजन को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है.

क्रेमलिन ने भी माना- बैठक पर चल रही है चर्चा

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने संभावित बैठक को लेकर बातचीत होने की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक बैठक या उसके एजेंडे पर कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग एक मंच पर कब और किन शर्तों पर बातचीत करेंगे. फिलहाल यह प्रस्ताव कूटनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है.

युद्ध बढ़ने का खतरा, पड़ोसी देशों तक फैल सकती है जंग

रूबियो ने युद्ध के संभावित दुष्परिणामों पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि संघर्ष के बढ़ने से दूसरे देशों तक तनाव फैलने का खतरा है. उन्होंने विशेष रूप से ऐसे हालात का जिक्र किया, जिनमें ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की वजह से अपना रास्ता भटककर पड़ोसी देश में पहुंच सकते हैं या किसी असफल तोड़फोड़ की घटना से स्थिति बिगड़ सकती है. अमेरिका का कहना है कि युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी रखना जरूरी है.

मॉस्को के साथ बातचीत बनाए रखने की कोशिश में अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है. हाल के दिनों में रूस के साथ ऊर्जा कारोबार से जुड़े समझौते और मॉस्को पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों में राहत देने के अमेरिकी कदम भी चर्चा में रहे हैं. ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि रूस के साथ संवाद बनाए रखने से बातचीत का रास्ता खुला रह सकता है. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की रूस नीति और इन कदमों की आलोचना की है.

ये भी पढ़ें: France Protest: ट्रंप ने हिंसा के लिए इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार, बोले- 'देर होने से पहले बॉर्डर बंद करो'

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola