PHOTOS: और दूर भागा अंधियारा! ऋषि सुनक ने ऐसे मनाई दिवाली, देखें खास तस्वीरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Nov 2023 2:10 PM
पूरे देश में इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी. इससे पहले दुनिया के कई देशों से दिवाली की तस्वीर आ रही है. ताजा तस्वीर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की आई है जिन्होंने अपने दोस्तों के साथ दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया.

दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस त्योहार को भारत के अलावा अन्य देशों में भी सेलिब्रेट किया जाता है. इस बीच बिट्रेन से त्योहार की खास तस्वीरें आ रहीं हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिवाली से पहले डाउनिंग स्ट्रीट में हिंदू समुदाय के मेहमानों से मुलाकात की और उनका जोरदार स्वागत किया. इसकी तस्वीर सामने आई है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस बाबत जानकारी दी है, ‘एक्स’ पर बताया गया कि ऋषि सुनक ने दिवाली से पहले डाउनिंग स्ट्रीट में हिंदू समुदाय के मेहमानों का स्वागत किया- जो अंधेरे पर प्रकाश की विजय का त्योहार है.

डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई है. इन तस्वीरों में यूके के पीएम और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति दीये जलाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों बड़ी संख्या में लोगों से घिरे हुए दिख रहे हैं जो दिवाली में शामिल होने वहां पहुंचे थे. तस्वीरों पर लोगों की प्रतिक्रिया लगातार आ रही है.

ब्रिटेन के पीएम ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया में कहा गया- ब्रिटेन और दुनिया के अन्य देशों को दिवाली की शुभकामनाएं…आपको बता दें कि दिवाली रोशनी का त्योहार है जिसे हिंदू धूमधाम से मनाते हैं. यह त्योहार अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है. इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी और उनके यूके के पीएम के बीच फोन पर बात हुई थी. इस दौरान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर दोनों नेताओं के बीच बात हुई. बातचीत के दौरान क्रिकेट पर भी बात हुई और पीएम सुनक ने पीएम मोदी को बधाई दी और कहा कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
Also Read: Infosys वाले नारायण मूर्ति के दामाद UK के पीएम ऋषि सुनक के पास इन कारों का है कलेक्शन
ब्रिटेन सरकार की ओर से बातचीत को लेकर बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि यूके और भारत के बीच दोस्ती और गहरी हो इसके लिए दोनों नेताओं ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने ऐसे समझौते पर सहमति जताई जिससे दोनों देशों को लाभ हो. आपको बता दें कि भारत और यूके एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत कर रहे हैं. इस बातचीत की शुरूआत 2022 में हुई थी. यूके-भारत के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए 12वें दौर की बातचीत इस साल 8-31 अगस्त तक हुई थी.
Also Read: ऋषि सुनक का घुटने पर बैठना, Biden की मुस्कान और PM Modi की सेल्फी, जमकर वायरल हो रहे ये PHOTOSप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










