ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिले पीएम मोदी, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Nov 2022 6:19 PM
इंडोनेशिया में आयोजित जी-20 की बैठक में शामिल होने पीएम मोदी बाली गये हुए हैं. सम्मेलन के पहले दिन पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह एक अनौपचारिक मुलाकात थी. लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.

इंडोनेशिया के बाली में पीएम मोदी जी-20 की बैठक के पहले दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की. हालांकि ये एक अनौपचारिक मुलाकात थी. लेकिन इस मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को देखकर खुशी हुई. आने वाले समय में साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.

पीएम मोदी आज बाली में जी-20 की बैठक के पहले दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से एक अनौपचारिक मुलाकात की है. इसको लेकर पीएमओ ने एक तस्वीर भी साझा की है. बता दें, ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 लीडर्स समिट से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकियों, एडवांस्ड कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच की साझेदारी को मजबूत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निरंतर सहयोग को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया.

पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में भारतीय प्रवासियों और भारत के दोस्तों की एक सभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत का इंडोनेशिया से हजारों साल पुराना संबंध है.

जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को रूस-यूक्रेन युद्ध का कूटनीतिक हल निकालना होगा. उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि शांति लाने की अब हमारी बारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










