ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी- ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में गूंजा भारत दम
प्रवासी भारतीयों के साथ पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की नई पीढ़ी 'भजन क्लबिंग' जैसे नए ट्रेंड्स के ज़रिए आस्था को आधुनिक अंदाज में अपना रही है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों द्वारा अपनी संस्कृति को जीवित रखने के प्रयासों की भी सराहना की.
PM Modi in Melbourne : मेलबर्न में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भारतीय दूध में चीनी की तरह हैं. हम जहां भी जाते हैं, प्यार और अच्छाई फैलाते हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है, इसका जीता जागता सबूत ऑपरेशन सिंदूर हैं. उन्होंने आगे कहा कि आपके घरों में दूध ऑस्ट्रेलियन हो सकता है, लेकिन चाय इंडियन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अरे चायवाला कहने पर भीड़ ने मोदी, मोदी के नारे से पूरा परिसर गूंज उठा.
भारत में 'भजन क्लबिंग' के नए ट्रेंड
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने भारत में 'भजन क्लबिंग' के नए ट्रेंड के बारे में सुना होगा. इसे हमारी Gen Z (नई पीढ़ी) आगे बढ़ा रही है. यहां ऑस्ट्रेलिया में भी, मैंने सुना है कि आपके वीकेंड आस्था और आध्यात्मिकता से भरे होते हैं. चाहे किसी के घर पर भगवान सत्यनारायण की कथा हो, गुरुद्वारे में अरदास हो, बच्चे भांगड़ा या भरतनाट्यम कर रहे हों, या कोई क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा हो, और अब, इंडियन फिल्म फेस्टिवल भी यहां आ गया है. यह कुछ ही दिनों में मेलबर्न में शुरू होने वाला है. मैं इसके सफल आयोजन के लिए पहले से ही शुभकामनाएं देता हूँ.
भारतीय समुदाय से बोले- शिक्षा और नवाचार में बढ़ रही है नई साझेदारी
मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की बात कही. उन्होंने बताया कि हजारों भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि अब ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियां भी भारत में अपने कैंपस खोल रही हैं. उन्होंने कहा कि डीकिन और वोलोंगोंग विश्वविद्यालय भारत में अपनी शुरुआत कर चुके हैं और कई अन्य विश्वविद्यालय भी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
ऑपरेशन सिंदूर का दुनिया में गूंजा दम
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने भारत की रक्षा क्षमता का दुनिया को परिचय कराया. उन्होंने कहा कि आतंकियों के ठिकानों पर हुए निर्णायक हमलों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी और यह भारत की आतंकवाद के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस नीति का मजबूत संदेश था.
भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती दोनों देशों के लिए फायदेमंद
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हाथ मिलाकर और गले लगकर दोनों देशों की मजबूत दोस्ती का संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया जो भी कदम साथ मिलकर उठाते हैं, उससे दोनों देशों को लाभ होता है. उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते को इस सहयोग का उदाहरण बताया.
स्टार्टअप और स्पेस सेक्टर में भारत की नई उड़ान
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. उन्होंने बताया कि अब एक भारतीय निजी स्पेस स्टार्टअप पहली बार अपने स्वयं के रॉकेट से उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी में है. उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है.
दुनिया के संकट में सबसे पहले मदद के लिए खड़ा होता है भारत
पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब भी किसी देश की मदद करता है तो वह पासपोर्ट या रंग नहीं देखता, बल्कि इंसानियत को प्राथमिकता देता है. उन्होंने कहा कि हाल ही में वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने तुरंत राहत सामग्री, विशेषज्ञों और मेडिकल टीमों को भेजा. इससे पहले तुर्किये, सीरिया, म्यांमार और श्रीलंका जैसे देशों में भी भारत ने तेजी से राहत अभियान चलाकर दुनिया का भरोसा जीता. पीएम मोदी ने कहा कि भारत जितना मजबूत होगा, पूरी मानवता को उसका उतना ही लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए