जापान के एयरपोर्ट पर फिर दो विमानों की टक्कर, 289 यात्री थे सवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jan 2024 6:23 PM

विज्ञापन

Japan Plane Accident: जापान में एक बार फिर दो विमानों के बीच टक्कर हो गई है. रनवे पर उड़ान भरने वाले एक विमान ने पास खड़ी दूसरी प्लेन को टक्कर मार दी. इससे पहले 2 जनवरी को भी जापान में बड़ा विमान हादसा हुआ था.

विज्ञापन

Japan Plane Accident: जापान में एक बार फिर दो विमानों की आपस में टक्कर हुई है. दोनों में से एक विमान कोरियाई एयर लाइन्स और दूसरा कैथे पैसिफिक एयरवेज के विमान थे. हादसा जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोस एयरपोर्ट पर हुआ.वहीं इस हादसे में विमान में सवार किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. जबकि कोरियन एयर के विमान में 289 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

खड़े विमान से टकराया दूसरा प्लेन
जापान के होक्काइडो में न्यू चिटोस हवाई अड्डे पर साउथ कोरिया का प्लेन हांगकांग के कैथे पैसिफिक प्लेन से टकरा गया. टककर के समय कैथे पैसेफिक विमान न्यू चिटोस हवाई अड्डे पर खड़ा था. इसी दौरान कोरियाई एयरलाइन्स के रनिंग विमान से उसकी टक्कर हो गई. गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब जापान में दो विमानों में टक्कर हुई है. इससे पहले 2 जनवरी को जापान में रनवे पर दो विमान टकरा गए थे.

कैसे हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरियन एयरलाइन्स की ओर बताया गया कि हादसा उस समय हुआ जब कोरियाई एयर की उड़ान KE766 जापान के होक्काइडो में न्यू चिटोस हवाई अड्डे से दक्षिण कोरिया के सियोल इंचियोन हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाली थी. टेक ऑफ से पहले टोइंग कार विमान को पीछे की ओर धकेल रही थी. इसी दौरान जमीन पर बर्फ के कारण वाहन फिसल गया और विमान का लेफ्ट विंग पार्किंग में खड़े कैथे पैसिफिक के विमान से टकरा गया.

2 जनवरी को हुई थी दो विमानों में जोरदार टक्कर
यह पहला मौका नहीं है जब जापान में दो विमानों की टक्कर हुई है. इससे पहले नये साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी को टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर दो विमानों में जोरदार टक्कर हुई था. हादसे के बाद एक विमान में भीषण आग लग गई थी. विमान में 379 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. यह टक्कर तब हुई जब जापान एयरलाइंस का एक विमान हानेडा के चार रनवे में से एक पर उतरा तभी उड़ान भरने के लिए तटरक्षक बल का विमान बॉम्बार्डियर डैश -8 भी उड़ान भरने के लिए रनवे पर आ गया.

इस टक्कर में दोनों विमानों में आग लग गई.  हालांकि, 20 मिनट के भीतर ही यात्री विमान के सभी 379 यात्रियों को और चालक दल के सदस्यों को आपातकालीन रास्ते से निकाल लिया गया था. वहीं, तटरक्षक विमान में विस्फोट हुआ और उसका पायलट घायल हो गया जबकि चालक दल के पांच सदस्य मारे गए. 


Also Read: वीरभद्र मंदिर में जपा राम भजन, संत तिरुवल्लुवर को किया नमन… दक्षिण दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola