Peshawar Bomb Blast: आखिर किसने किया मस्जिद में धमाका? 46 की मौत, वीडियो आया सामने

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Workers and volunteers carry an injured victim of a suicide bombing upon arrival at a hospital in Peshawar, Pakistan, Monday, Jan. 30, 2023. A suicide bomber struck Monday inside a mosque in the northwestern Pakistani city of Peshawar, killing multiple people and wounding scores of worshippers, officials said. AP/PTI(AP01_30_2023_000221B)

Peshawar Bomb Blast Updates: अबतक 46 लोगों की जान चली गयी है. हालांकि पेशावर पुलिस ने 38 मृतकों की सूची जारी की है. घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं. धमाके का वीडियो आया सामने

विज्ञापन

Peshawar Bomb Blast Updates: पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में खचाखच भरी एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर की नमाज की दौरान एक शक्तिशाली आत्मघाती बम धमाका हुआ जिसमें 46 लोगों की जान चली गयी. वहीं धमाके में 100 अन्य घायल भी हुए हैं. इस धमाके का वीडियो सामने आया है जिसमें धमाके के बाद की स्थिति साफ नजर आ रही है.

खबरों की मानें तो दोपहर एक बजकर करीब 40 मिनट पर पुलिस लाइन्स क्षेत्र के समीप जब नमाजी ज़ुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे तब अगली पंक्ति में बैठे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. खबरों की मानें तो नमाजियों में पुलिस, सेना और बम निष्क्रिय दस्ते के कर्मी थे.

कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

धमाके के कई वीडियो हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसमें घबराए लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की और हमले को कुरान की शिक्षा के खिलाफ बताया. सूबे के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी हमले की निंदा की है और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

किसने किया धमाका

लेडी रीडिंग अस्पताल के अधिकारियों ने धमाके को लेकर बताया कि अबतक 46 लोगों की जान चली गयी है. हालांकि पेशावर पुलिस ने 38 मृतकों की सूची जारी की है. घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के मृत कमांडर उमर खालिद के एक भाई ने दावा किया कि यह आत्मघाती हमला अफगानिस्तान में पिछले साल अगस्त में मार दिये गये उसके भाई की मौत का बदला है. इस प्रतिबंधित संगठन ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए अतीत में कई आत्मघाती हमले किये हैं. उसे पाकिस्तान तालिबान नाम से भी जाना जाता है.

undefined

विस्फोट से मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया

इधर, पेशावर के पुलिस अधीक्षक (जांच) शाहजाद कौकब ने मीडिया को जानकारी दी है कि जब नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में वह दाखिल ही हुए थे तभी यह धमाका हुआ लेकिन सौभाग्य से उनकी जान बच गयी. उनका कार्यालय मस्जिद के समीप ही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया और माना जाता है कि कई लोग उसके मलबे के नीचे दबे हैं. उनके अनुसार बम हमलावर पुलिस लाइन्स के अंदर, चार स्तरीय सुरक्षा वाली मस्जिद में घुस गया.

undefined

कई जवान मलबे के नीचे दबे

कैपिटल सिटी पुलिस अफसर (पेशावर) मुहम्मद इजाज खान का हवाला देते हुए डॉन अखबार ने खबर दी कि कई जवान मलबे के नीचे दबे हैं तथा बचावकर्मी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. खान ने बताया कि धमाके के समय इलाके में 300-400 पुलिस अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि सुरक्षा चूक हुई है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola