पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को नया सेना प्रमुख चुना

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

A senior general of Pakistan army Lt. Gen. Syed Asim Munir attends a ceremony in Islamabad, Pakistan, Tuesday, Nov. 1, 2022. Pakistani Prime Minister Shahbaz Sharif has decided to appoint the country’s former spy chief as head of the country’s army, the information minister said Thursday, Nov. 24, 2022. AP/PTI(AP11_24_2022_000085B)

जनरल कमर जावेद बाजवा (61) को 2016 में तीन साल के लिए सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था. जानें उनके बाद अब कौन संभालने वाला है ये पद

विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को गुरुवार को देश का नया सेना प्रमुख चुना. वह निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे. बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

विज्ञापन

जनरल कमर जावेद बाजवा (61) को 2016 में तीन साल के लिए सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था. उन्हें 2019 में तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया था. उन्होंने अपने कार्यकाल के और विस्तार का अनुरोध करने की संभावना से इनकार कर दिया था. लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola