ePaper

पाकिस्तान के एनएबी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फिर भेजा समन, रावलपिंडी में नहीं हुए थे पेश

Updated at : 17 Jun 2023 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के एनएबी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फिर भेजा समन, रावलपिंडी में नहीं हुए थे पेश

इमरान खान के मामले में सत्ता के दुरुपयोग, आपराधिक उल्लंघन और सत्ता के अहम पदों पर बैठे लोगों की ओर से सरकार की संपत्ति के गैर-कानूनी तरीके से यूज के आरोप लगाए जा रहे हैं. इमरान खान को उपहारों के ब्योरे, रिकॉर्ड, बेचे गए उपहारों और भौतिक तौर पर रखे गए उपहारों के ब्योरे के साथ पेश होने को कहा गया है.

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की ओर से एक बार फिर तलब किया गया है, क्योंकि वह रावलपिंडी में पेश नहीं हुए थे. एनएबी की ओर से शुक्रवार को पाकिस्तानी खबरिया चैनल जियो न्यूज को दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले साल के अप्रैल महीने में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके पद से अपदस्थ किया गया था, तो उन्हें तोशाखाना मामले की जांच के संबंध में तलब किया गया था. हालांकि, उनकी गैर-हाजिरी में उनके वकील हाजिर हुए और नई तारीख मांगी.

उपहारों के रिकॉर्ड के साथ होना है पेश

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तोशाखाना मामले में जांच के लिए पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने 19 जून की डेट मांगी थी, जिसे एनएबी ने इस तारीख को बढ़ाकर 21 जून कर दिया है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान के मामले में सत्ता के दुरुपयोग, विश्वासघात का आपराधिक उल्लंघन और सत्ता के अहम पदों पर बैठे लोगों की ओर से सरकार की संपत्ति के गैर-कानूनी तरीके से संचालन के आरोप लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खाने को सरकारी उपहारों के ब्योरे, रिकॉर्ड, बेचे गए उपहारों और भौतिक तौर पर रखे गए उपहारों के ब्योरे के साथ पेश होने की बात कही गई है.

एनएबी के समक्ष पेश नहीं हुए थे इमरान खान

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एनएबी तोशाखाना मामले में इमरान खान की उपस्थिति में विशेषज्ञों के द्वारा उपहारों की कीमतों का मूल्यांकन कराना चाहता है. आरोप है कि इमरान खान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दूसरे देश के शासकों और गणमान्य लोगों की ओर से दिए गए उपहारों को अपने पास रख लिये. एनएबी की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि इससे पहले भी इमरान खान ने सुनवाई के लिए एनएबी के सामने पेश होने में दिलचस्पी नहीं दिखाई.

Also Read: ‘मेरे कोर्ट मार्शल की हो गई हैं तैयारियां’, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा

बुशरा बीवी को भी भेजा गया है नोटिस

जियो न्यूज के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीवी और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को मिले उपहारों का खुलासा करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने नोटिस भेजा था. इस बीच, गुरुवार को इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी को शुक्रवार को एनएबी के सामने पेश होने का नोटिस दिया गया था. बताया जा रहा है कि इमरान खान की बीवी को भी आगामी 22 जून को एनएबी के सामने पेश होने संबंधी नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola