Pakistan Blackout : अंधेरे में पाकिस्तान! पूरे देश में प्रदर्शन, रोड जाम, सरकार के विरोध में नारेबाजी

A general view of a residential area is seen during a power breakdown in Karachi, Pakistan, January 10, 2021. REUTERS/Akhtar Soomro – RC2K4L9PI1C2
Pakistan Blackout : स्थानीय मीडिया ने जो खबर दी है उसके अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कई जगह लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
Pakistan Blackout : भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लोग इन दिनों काफी परेशानी से जूझ रहे हैं. दरअसल पूरे पाकिस्तान में पूर्ण ब्लैकआउट, लोड शेडिंग, ट्रिपिंग और कम वोल्टेज से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन करते इनदिनों नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के कई इलाकों के लोग अपना रोष प्रकट करने के लिए सड़क पर उतरे.
पाकिस्तान के कलात के गरीबाबाद के लोग लंबे समय से बिजली और गैस की समस्या से परेशान हैं. इसकी शिकायत यहां के लोगो ने अधिकारियों से की, लेकिन अभी भी उन्हें समस्या का हल नहीं मिला है. स्थानीय मीडिया इंतेखाब डेली की मानें तो, लोग अपना विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. महिलाएं और बच्चों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और नेशनल हाईवे को बंद कर दिया. प्रदर्शन की वजह से कराची-क्वेटा पर यातायात बाधित हो गया. पिछले महीने गरीबाबाद में एक ट्रांसफार्मर जल गया था. तब से लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं. ट्रांसफार्मर की न तो मरम्मत ही की गयी और ना ही इसे बदला ही गया है.
डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट की मानें तो, पेशावर के एक उपनगर रेगी के नागरिकों ने पूरी तरह से ब्लैकआउट के खिलाफ नासिर बाग रोड पर विरोध प्रदर्शन किया. यहां पर सड़क पर बैरिकेड्स लगाये और टायर जलाकर अपना रोष व्यक्त किया. उर्दू पॉइंट ने भी इस बाबत खबर दी है जिसके अनुसार प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि यदि बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं की गयी तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा. वे मुख्य सड़क के साथ-साथ ग्रिड स्टेशन को निशाना बनाएंगे. यही नहीं आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार भी करेंगे.
स्थानीय मीडिया ने जो खबर दी है उसके अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों क ओर से कहा गया है कि हमारे धैर्य की परीक्षा ना ली जाए. अधिकारियों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए तत्काल कोई कदम उठाना चाहिए. बिजली संकट और खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने गिलगित में भी प्रदर्शन किया और मेन रोड को जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










