ePaper

पाकिस्तान ISI चीफ जावेद बाजवा का फरमान, राजनीति से दूर रहें कमांडर, पूर्व PM इमरान खान ने लगाए थे ये आरोप

Updated at : 05 Jul 2022 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ISI चीफ जावेद बाजवा का फरमान, राजनीति से दूर रहें कमांडर, पूर्व PM इमरान खान ने लगाए थे ये आरोप

पाकिस्तान आईएसआई के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सभी कमांडर को राजनीति से दूर रहने के कड़े आदेश जारी किए हैं. उन्होंने कमांडर से कहा कि वे राजनीति से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि से शामिल होने बचें.

विज्ञापन

Pakistan Army chief General Qamar Javed Bajwa Statement: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख ने सभी कमांडर को राजनीति से दूर रहने के कड़े आदेश जारी किए हैं. मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई. खबर में ये जानकारी दी गई कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने आईएसआई समेत अपने कमांडरों और अधिकारियों को राजनीति से दूर रहने का नया निर्देश जारी किया है. बाजवा का निर्देश अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं के उन आरोपों के बाद आया था, जिसमें कहा गया था कि देश की खुफिया एजेंसी पंजाब में आगामी उपचुनाव में ”हेरफेर” करने की कोशिश कर रही है.

खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने कही ये बात

समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने व्यक्तिगत रूप से अपने अधीनस्थों को निर्देश जारी किए हैं. खबर में सूत्रों के हवाले से कहा, वे राजनीति से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि से शामिल होने बचें. खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि आदेश के उल्लंघन के किसी भी कृत्य को बर्दाशत नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वाले किसी भी खुफिया अधिकारी की एजेंसी में कोई जगह नहीं होगी.

Also Read: संजय राउत का बागी विधायकों पर वार,कहा- मध्यावधि चुनाव होने दे…सब कुछ होगा स्पष्ट, कौन जीतेगा-कौन हारेगा
ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने अपने सभी कमांडरों और प्रमुख अधिकारियों को राजनीति से दूर रहने और राजनीतिक नेताओं के साथ बातचीत से बचने के लिए निर्देश जारी किए थे. ये निर्देश इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सैन्य प्रतिष्ठान के खिलाफ दुष्प्रचार के मद्देनजर दिए गए थे, जिसमें आईएसआई के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाया गया था कि वे पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए पंजाब में आगामी उपचुनाव में ”हेरफेर” करने की कोशिश कर रहे हैं. पंजाब विधानसभा की 20 रिक्त सीटों पर 17 जुलाई को उपचुनाव होगा. (भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola