मेलबर्न में पीएम मोदी का मेगा स्वागत, भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) पहुंचे ( स्रोत- पीटीआई)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) पहुंचे ( स्रोत- पीटीआई)

PM Modi arrives in Australia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस यात्रा के दौरान वे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां व्यापार, रक्षा, और निवेश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम भारतीय समुदाय के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.

विज्ञापन

PM Modi arrives in Australia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया ) पहुंच गए है, ऑस्ट्रेलियाई सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यह पीएम मोदी का तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है और दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है.

शिखर सम्मेलन में होंगे अहम फैसले

पीएम मोदी मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस दौरान व्यापार, रक्षा, तकनीक और निवेश जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई पहलें भी सामने आ सकती हैं.


‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम पर सबकी नजर

पीएम मोदी के इस दौरे का सबसे खास आकर्षण भारतीय समुदाय के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ रहेगा. इसमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल होंगे. पीएम मोदी अपने संबोधन में भारत की वैश्विक भूमिका, प्रवासी भारतीयों के योगदान और भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी के भविष्य पर बात करेंगे.

यह भी पढ़ें-बांग्लादेश रोहिंग्या कैंप में हादसा : कॉक्स बाजार में लैंडस्लाइल से 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

चार क्षेत्रों में दिख रही अपार संभावनाएं

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सहयोग के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है. इसमें शिक्षा, कृषि एवं खाद्य, पर्यटन और ग्रीन एनर्जी सप्लाई चेन शामिल हैं. इन क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं और निवेश को बढ़ावा देकर दोनों देश नई आर्थिक ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा, ग्रीन बोले- रक्षा से ग्रीन एनर्जी तक बनेगा नया रोडमैप

रिश्तों को मिलेगी नई दिशा

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊर्जा देगा. ग्रीन एनर्जी, कौशल विकास और व्यापारिक साझेदारी में बढ़ता सहयोग आने वाले वर्षों में दोनों देशों के लिए बड़े अवसर पैदा कर सकता है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की यात्रा के बाद रणनीतिक साझेदार बनेंगे भारत और इंडोनेशिया, बढ़ेगा रक्षा सहयोग


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola