Joe Biden Pardon: शासन के आखिरी दिन बाइडेन का बड़ा फैसला, डॉक्टर फाउची समेत इन लोगों को दी माफी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Jan 2025 9:17 PM

विज्ञापन

Joe Biden Pardon

Joe Biden Pardon: राष्ट्रपति जो बाइडन ने डॉ. एंथनी फाउसी, सेवानिवृत्त जनरल मार्क मिली और अमेरिकी संसद भवन पर 6 जनवरी 2021 को हुए हमले की जांच करने वाली ‘हाउस कमेटी’ के सदस्यों को क्षमादान दे दिया है.

विज्ञापन

Joe Biden Pardon: अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन बड़ा फैसला लिया. उन्होंने जनरल मार्क मिली, डॉ. एंथनी फौसी समेत कई और लोगों को माफी दे दी है. उन्होंने इनपर लगे आरोपों को राजनीतिक से प्रेरित करार देते हुए उन्हें माफी दी. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि वो अपने क्षमा करने के लिए संवैधानिक अधिकार के तहत जनरल मार्क ए. मिल्ली, डॉ. एंथनी एस. फौसी, कांग्रेस के सदस्यों और कर्मचारियों को माफी दे रहे हैं.

ट्रंप कर सकते थे इन लोगों पर कार्रवाई

मीडिया हाउस सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने राष्ट्रपति रहते बाइडेन इन लोगों को क्षमादान देने पर विचार कर रहे थे. उन्हें इस बात की चिंता थी कि ट्रंप पदभार ग्रहण करने के बाद अपने आलोचकों पर मुकदमा चला सकते हैं. उनके मुताबिक ट्रंप ने अपने शत्रुओं की सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया है, जिन्होंने राजनीतिक रूप से उनका विरोध किया है या 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी हार को पलटने के उनके प्रयास में अड़चन डाले थे. इसके अलावा वैसे लोग जो 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन पर धावा बोले जाने में ट्रंप की भूमिका के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने की मांग की थी.

ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल में ऐसे लोगों को नामित किया है जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन किया था तथा जिन्होंने उनके खिलाफ जांच के प्रयासों में शामिल लोगों को दंडित करने का वादा किया है. बाइडन ने एक बयान में कहा कि ‘इन क्षमादान को जारी करने को किसी व्यक्ति की ओर से किसी गलत कार्य में लिप्त होने की स्वीकृति के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, न ही इसे किसी अपराध के लिए दोष स्वीकार करने के रूप में समझा जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि ‘हमारा राष्ट्र इन लोक सेवकों के प्रति, अपने देश के लिए उनकी अथक प्रतिबद्धता को लेकर कृतज्ञ है.’

जाने माने इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ. फाउची कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रमुख सलाहकार थे. वो 40 सालों तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिजीज के निदेशक रह चुके हैं. कोरोना महामारी के दौरान फेस मास्क जैसे उपायों को बढ़ावा देने और वायरस को लेकर निराधार दावों को खारिज करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था. मार्क मिली, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष हैं और उन्होंने ट्रंप को फासीवादी कहा था. 6 जनवरी 2021 की घटना के संबंध में ट्रंप के आचरण का विस्तृत विवरण उन्होंने ही दिया था.

Also Read: Donald Trump: अमेरिका में आज से ट्रंप ‘राज’, सेरेमनी में एस जयशंकर हुए शामिल, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola