PHOTOS : गाजा में IDF का दोतरफा हमला, 600 से अधिक आतंकी ठिकाने ध्वस्त, हमास ने जारी किया बंधकों का वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Oct 2023 9:20 PM
Fire and smoke rise following an Israeli airstrike in the Gaza Strip, as seen from southern Israel, Saturday, Oct. 28, 2023. (AP/PTI)(AP10_29_2023_000021A)
गाजा पट्टी धुंआ-धुंआ हो गई है. सड़क, गली और मोहल्ले के जर्रे-जर्रे पर इजराइली बारूद आग बनकर बरस रहा है. इजराइल और हमास के बीच की जंग अपने चरम पर पहुंच गई है.

गाजा पट्टी धुंआ-धुंआ हो गई है. सड़क, गली और मोहल्ले के जर्रे-जर्रे पर इजराइली बारूद आग बनकर बरस रहा है. इजराइल और हमास के बीच की जंग अपने चरम पर पहुंच गई है. दोनों ओर से हमले हो रहे हैं, लेकिन इजराइल जितना बारूद गाजा पट्टी पर बरसा रहा है इससे पहले इतना भीषण हमला इजराइल ने किसी पर भी नहीं किया है. हमास के सैकड़ों ठिकानों पर इजराइल बम बरसा कर उन्हें तबाह कर चुका है.

इजराइल के हमलों से हमास के आतंकी के साथ-साथ आम लोगों की भी मौत हो रही है. टीवी न्यूज के मुताबिक, इजराइली हमले में अब तक 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इजराइल के भी 1400 के करीब लोग मारे गये हैं. वहीं, हर बदलते दिन के साथ इजराइल का हमला तेज होता जा रहा है.

इजराइल की सेना हवाई कार्रवाई के साथ-साथ अब जमीनी हमला भी कर चुकी है. जमीन से आईडीएफ के जवान गाजा पट्टी में घुसकर आतंकियों को निशाना बना रहे हैं. सेना आतंकियों पर दो तरफ से हमला कर रही है. शहर के पूरब और पश्चिम से इजराइली टैंक आग के गोले बरसा रहे हैं.

हमास के आतंकियों का सुरंग सबसे बड़ी हथियार है. गुरिल्ला पद्धति से युद्ध करने में हमास के आतंकियों को महारत हासिल है. लेकिन अब इजराइल ने सुरंगों का भी पुख्ता इंतजाम कर दिया है. इजराइल की सेना स्पंज बम से हमला कर रही है. स्पंज बम सुरंग के मुहाने में डालते ही यह कठोर हो जाती है.

इसके अलावा इजराइल ऐसे बम बनाने की कोशिश में जुड़ा है जो फटते ही स्पंज का निर्माण करेगा और जिसे किसी भी हथियार से काटा नहीं जा सकेगा. अगर इजराइल स्पंज बमों से हमला करता है तो हमास के आतंकियों के लिए सुरंग मौत की सुरंग भी बन सकती है.

इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि उसके सैनिकों ने रात भर में इमारतों और सुरंगों के भीतर से हमला करने वाले कई आतंकवादियों को मार गिराया और हवाई हमलों में एक इमारत को ध्वस्त कर दिया गया जिसका इस्तेमाल हमास कर रहा था.

सेना ने यह भी कहा है कि हमले में सेना ने आतंकवादियों के 600 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है जिसमें हथियार डिपो और टैंक रोधी मिसाइल लॉन्चिंग स्थल भी शामिल हैं.

इजराइल की तरफ से बमबारी के बीच गाजा के अधिकतर हिस्सों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अचानक बंद होने के दो दिन बाद, भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में रविवार को संचार सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो गईं.

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय संबंधी कार्यालय ने बताया कि उत्तर गाजा में संचालित 10 अस्पतालों को हाल के दिनों में जगह खाली करने का आदेश मिला है. हजारों मरीजों और कर्मियों के साथ करीब 1,17,000 विस्थापित लोग इन अस्पतालों में रह रहे हैं.

वहीं, फलस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान पकड़ी गईं तीन महिला बंधकों को दिखाने के मकसद से एक वीडियो जारी किया है. महिलाओं में से एक ने संभवत दबाव में बंधक संकट पर इजराइल की प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए एक संक्षिप्त बयान दिया. बता दें, हमास के उग्रवादियों ने घातक हमले के दौरान लगभग 240 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










