PHOTOS: इजराइल ने दो दिन में गाजा के 250 ठिकानों पर किया हमला, जमीनी कार्रवाई भी शुरू!

Updated:
विज्ञापन

Israeli soldiers gather in a staging area near the border with Gaza Strip, in southern Israel, Tuesday, Oct. 24, 2023. AP/PTI(AP10_24_2023_000230A)

हमास-शासित क्षेत्र में संभावित जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहे इजराइली बलों ने गाजा में दो दिन में दूसरी बार जमीनी हमले किये और शहर के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया. इजराइली सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन
undefined

हमास-शासित क्षेत्र में संभावित जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहे इजराइली बलों ने गाजा में दो दिन में दूसरी बार जमीनी हमले किये और शहर के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया. इजराइली सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन
undefined

इस दौरान अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने भी पूर्वी सीरिया में कुछ स्थानों पर हमले किए. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के कार्यालय पेंटागन ने बताया कि ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़े ठिकानों पर शुक्रवार तड़के हवाई हमले किए गए.

undefined

ये हवाई हमले क्षेत्र में गत सप्ताह अमेरिकी सैन्य अड्डों और कर्मियों पर किए ड्रोन तथा मिसाइल हमलों के जवाब में किए गए. इन हमलों से गाजा युद्ध को लेकर क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है.

undefined

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमास-शासित गाजा में इजराइली हमलों में 2,900 से अधिक नाबालिगों और 1,500 से अधिक महिलाओं समेत 7,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं.

undefined

हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में अप्रत्याशित हमला किया था, जिसके जवाब में इजराइल ने कई विनाशकारी हवाई हमले किए.

undefined

इजराइल और हमास के बीच पूर्व में हुए सभी चार हमलों में करीब 4,000 लोगों की मौत हुई थी.

undefined

इजराइली सरकार के अनुसार, हमास द्वारा शुरुआत में किए गए हमले के दौरान इजराइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे. हमास ने गाजा में कम से कम 229 लोगों को बंदी बना रखा है.

undefined

इस महीने की शुरुआत में दक्षिणी इजराइल में हमास के हमले के बाद गाजा में भीषण घेराबंदी की गई है और वहां भोजन, पानी तथा दवाएं खत्म हो रही हैं.

undefined

इजराइली सेना ने बताया कि जमीनी बलों ने पिछले 24 घंटे में गाजा के भीतर हमला कर दर्जनों उग्रवादी ठिकानों को निशाना बनाया. उसने बताया कि इस दौरान विमानों और तोपों से गाजा शहर के बाहरी इलाके शिजैयाह में बमबारी की गई.

undefined

सेना ने बताया कि सैन्यकर्मी हमलों को अंजाम देने के बाद इलाके से बिना किसी नुकसान के बाहर आ गए.

undefined

इससे पहले सेना ने गुरुवार को बताया था कि जमीनी हमलों के दौरान सैनिकों ने हमास के लड़ाकों, ठिकानों और टैंक विध्वंसक मिसाइल स्थलों पर हमले किए.

undefined

इजराइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगारी ने कहा कि हमलों ने ‘दुश्मन को बेनकाब’ किया और इस दौरान उग्रवादियों को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य ‘युद्ध के अगले चरण के लिए जमीन तैयार करना’ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola