ePaper

PHOTOS: हमास को नेस्तनाबूत करने पर तुला इजराइल, गाजा पट्टी पर भीषण हमला, देखें तस्वीरें

Updated at : 09 Oct 2023 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: हमास को नेस्तनाबूत करने पर तुला इजराइल, गाजा पट्टी पर भीषण हमला, देखें तस्वीरें

Fire and smoke rise following an Israeli airstrike, in Gaza City, Sunday, Oct. 8, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations, killing hundreds and taking captives. Palestinian health officials reported scores of deaths from Israeli airstrikes in Gaza. AP/PTI(AP10_09_2023_000010A)

इजराइल सरकार ने रविवार को हमास के खिलाफ युद्ध की औपचारिक घोषणा करते हुए आतंकवादी समूह के अप्रत्याशित हमलों का बदला लेने के लिए अहम सैन्य कदम उठाने को मंजूरी दी. वहीं, हमास के आतंकवादियों ने भी इजराइल पर रॉकेट दागना जारी रखा है.

विज्ञापन
undefined

इजराइल और हमास के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है. वहीं हमास की सैन्य और शासन क्षमता को नष्ट करने के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऐलान के बीच इजराइल की सेना ने आज यानी सोमवार को गाजा पट्टी पर हवाई हमले तेज कर दिए. इजराइल ने अपनी सबसे शक्तिशाली टैंक को गाजा में तैनात कर दिया है. वहीं, हमास के आतंकवादियों की तलाश में अपने जवानों को दक्षिण की तरफ रवाना कर दिया.

undefined

इजराइल सरकार ने रविवार को हमास के खिलाफ युद्ध की औपचारिक घोषणा करते हुए आतंकवादी समूह के अप्रत्याशित हमलों का बदला लेने के लिए अहम सैन्य कदम उठाने को मंजूरी दी. वहीं, हमास के आतंकवादियों ने भी इजराइल पर रॉकेट दागना जारी रखा है, जिससे यरूशलम से लेकर तेल अवीव तक हवाई हमलों के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन बज रहे हैं.

undefined

इजराइल और हमास के बीच ताजा संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1200 के पार चली गई है और हजारों लोग घायल हुए हैं. इजराइल में लगभग 700 लोगों के, जबकि गाजा पट्टी में करीब 500 फलस्तीनियों के मारे जाने की खबर है.

undefined

फलस्तीनी आतंकवादी समूहों ने इजराइल के 130 लोगों को बंधक बनाने का दावा किया है. इस बीच, इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा की ‘पूर्ण घेराबंदी’ का आदेश देते हुए कहा है कि अधिकारी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप कर दें और वहां भोजन तथा ईंधन आपूर्ति रोक दें.

undefined

PTI

undefined

उधर, इजराइली टैंक और ड्रोन आतंकवादी घुसपैठ रोकने की कोशिशों के तहत सीमा बाड़ पर खुले स्थानों की रक्षा करते नजर आए. हगारी ने बताया कि 24 सीमावर्ती समुदायों में से 15 को क्षेत्र से निकाला जा चुका है और बाकियों को अगले 24 घंटों में वहां से निकाले जाने की उम्मीद है.

undefined

इससे पहले, हमास के प्रवक्ता अब्देल-लतीफ अल-कानौआ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को फोन पर बताया कि समूह के लड़ाकों ने गाजा के बाहर लड़ाई जारी रखी है और सोमवार सुबह कुछ और इजराइलियों को बंधक बना लिया है.

undefined

अल-कानौआ ने कहा कि समूह का लक्ष्य इन बंधकों के बदले में इजराइल की हिरासत में मौजूद सभी फलस्तीनी कैदियों को आजाद कराना है.

undefined

इस बीच, इजराइल की सेना ने कहा कि उसने गाजा पट्टी में एक हजार से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे क्षेत्र के पूर्वोत्तर हिस्से में मौजूद बेत हनून कस्बे का ज्यादातर भाग जमींदोज हो गया.

undefined

हगारी ने कहा कि हमास बेत हनून कस्बे का इस्तेमाल इजराइल के खिलाफ हवाई हमलों को अंजाम देने के लिए कर रहा है. उन्होंने बताया कि रिजर्व में रखे गए तीन लाख से अधिक बलों को बुलाया गया है और इजराइल गाजा पट्टी में हमास का शासन समाप्त करके रहेगा.

undefined

इजराइली सेना के एक प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकन ने एक वीडियो संदेश में कहा, “हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि हमास के पास इजराइल को निशाना बनाने के लिए कोई सैन्य क्षमता नहीं बचे. इसके साथ ही हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमास गाजी पट्टी पर शासन करने के लायक न रहे.

undefined

इजराइली सैनिक सीमा को सुरक्षित करने और दक्षिणी इजराइली इलाकों से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए सोमवार को भी लड़ रहे हैं.

undefined

ऑस्ट्रिया ने फलस्तीनी इलाकों में विकास सहायता रोकी. ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री का कहना है कि इजराइल पर हमास के हमले के बाद उनका देश फलस्तीनी क्षेत्रों के लिए विकास सहायता रोकेगा.

undefined

आतंकवादी समूह हमास के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि वे इजरायल से सभी फलस्तीनी कैदियों को आजाद और वेस्ट बैंक व यरूशलम, विशेष रूप से अल-अक्सा मस्जिद में इजराइली मौजूदगी को खत्म करना चाहते हैं.

undefined

इजराइल में हमास के हमले में थाइलैंड के 12 लोगों की मौत, नेपाल के 10 लोगों की मौत, खबर है कि अमेरिका के 10 लोगों की भी हमास के हमले में मौत हुई है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola