ePaper

Israel-Palestine Conflict: इजरायल फ्लिस्तीन के बीच संघर्ष जारी,नेतन्याहू की हमास को चेतावनी, गाजा से हजारों परिवारों का पलायन

Updated at : 15 May 2021 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
Israel-Palestine Conflict: इजरायल फ्लिस्तीन के बीच संघर्ष जारी,नेतन्याहू की हमास को चेतावनी, गाजा से हजारों परिवारों का पलायन

Israel Palestine conflict : इजरायल और फ्लिीस्तीन के बीच जारी संघर्ष के फिलहाल कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. लगातार पांचवें दिन शनिवार की सुबह फिर से इजरायली जहाजों ने गाजा पर बम बरसाये. इसके जवाब में गाजा ने रॉकेट से हमला किया. इन सबके बीच यूएस और अरब के राजनयिक जल्द से जल्द इस हिंसा को खत्म करने के प्रयास में जुटे हैं.

विज्ञापन

इजरायल और फ्लिीस्तीन के बीच जारी संघर्ष के फिलहाल कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. लगातार पांचवें दिन शनिवार की सुबह फिर से इजरायली जहाजों ने गाजा पर बम बरसाये. इसके जवाब में गाजा ने रॉकेट से हमला किया. इन सबके बीच यूएस और अरब के राजनयिक जल्द से जल्द इस हिंसा को खत्म करने के प्रयास में जुटे हैं.

इजरायली प्रधानमंत्री ने हमास को दी चेतावनी

एक तरफ इजरायल के प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि हमास के इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया है. इसे देखते हुए अरब ने 57 मुस्लिम देशों की बैठक बुलाई है.

undefined

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अपील

वहीं संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल फ्लिस्तीन संघर्ष को खत्म करने की अपील की है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि संघर्ष असुरक्षा और मानवीय संकट को जन्म दे सकता है और न केवल फिलिस्तीनी क्षेत्र और इज़राइल में बल्कि इस क्षेत्र में कहीं और चरमपंथ को बढ़ावा दे सकता है.

Also Read: Israel-Palestine Conflict: जल्द खत्म नहीं हुई तो खतरनाक हो सकती है लड़ाई, जानिए इजराइल की सेना ने क्या दी चेतावनी

बढ़ रही मृतकों की संख्या, हजारों परिवारों ने छोड़ा घर

अल जजीरा के मुताबिक दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब तक फ्लिस्तीन के 137 नागरिकों की मौत हो चुकी है. इनमें 36 बच्चे भी शामिल हैं. घायलों की संख्या 920 रहो गयी है. कयास लगाये जा रहे हैं कि मरनेवालों की संख्या बढ़ भी सकती है. गाजा के हमले के बचने के लिए हजारों फ्लिस्तीनी परिवार उत्तरी गाजा में यूनाइटेड नेशन के बनाये गये स्कूलों में शरण लिये हुए हैं. यूएन का अनुमान है कि लगभगग 10,000 फ्लिस्तीनी अपना घर छोड़ कर पलायन कर चुके हैं.

undefined

उग्रवादी सुरंगों को निशाना बना कर हमला

शनिवार तड़के हुए हमले से पहले इजरायल ने गाजा में मौजूद उग्रवादी सुरंगों के फैले हुए जाल को धवस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर गोलीबारी की है. इसके बाद कई फ्लिस्तीनी परिवार अपने सामान और बच्चों के साथ यहां से पलायन कर गये हैं. इस हमले में एक ही परिवार को छह सदस्यों की मौत हुई है. इस दौरान फ्लिस्तीन के उग्रवादियों ने करीब 1,800 रॉकेट दागे और सेना ने 600 से अधिक हवाई हमले किए.

undefined

फ्लिस्तीन में धवस्त हुआ एक मस्जिद

फ्लिस्तीन के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के हवाई हमले में एक मस्जिद धवस्त हो गया है. वहीं आर्मी प्रवक्ता ने कहा कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं.

Also Read: इजरायल के हमले के बाद फिलिस्तीनियों ने छोड़ा इलाका, गाजा से किये गये रॉकेट हमलों की भारत ने की निंदा
undefined

इजरायल में जारी है हिंसा

एक ओर जहां इस युद्ध को खत्म करने के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं वहीं दूसरी और विश्व दो खेमों में बंटता भी दिखाई दे रहा है. इस लड़ाई ने एक बार फिर कई दशकों बाद इजरायल में यहुदी अरब संघर्ष को जन्म दे दिया है. इजरायल में चौथी रात भी हिंसा हुई है. लॉड शहर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाये जाने के बाद भी यहूदी और अरब समूहों के बीच झड़पें हुई हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=ofZWZ0rjYw0

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola