Israel Killed Hassan Nasrallah : मारा गया हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्ला, इजराइल ने कहा- अब नहीं डरा पाएगा दुनिया को

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Israel Killed Hassan Nasrallah

Israel Killed Hassan Nasrallah : इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्ला को मारने का दावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया.

विज्ञापन

Israel Killed Hassan Nasrallah : हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्ला मारा जा चुका है. इजरायल ने नसरल्ला को मारने का दावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया. इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उसने कहा- हसन नसरल्लाह अब दुनिया में आतंक मचाने के लिए नहीं बचा.

इजराइली आर्मी की ओर से शनिवार को दावा किया गया कि उसने बेरूत में शुक्रवार को किए गए एक हमले में हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्ला को मार गिराया. आर्मी ने कहा कि जब हिजबुल्ला का नेतृत्व बेरूत के दक्षिण में दहिया स्थित अपने मुख्यालय में बैठक कर रहा था तभी एक सटीक हवाई हमला किया गया. नसरल्ला करीब 3 दशक से अधिक समय से हिजबुल्ला का नेतृत्व कर रहा था.

Read Also : Israel Strike : इजराइली हमले से हिल गईं 30 किमी तक की इमारतें, मारी गई हसन नसरुल्लाह की बेटी, हिजबुल्लाह होगा और खूंखार

इजराइली सेना ने अतिरिक्त रिजर्व सैनिक तैनात किए

इस बीच खबर है कि इजराइली आर्मी लेबनान के साथ तनाव बढ़ने के बीच अतिरिक्त रिजर्व सैनिकों को तैनात कर रही है. आर्मी ने शनिवार सुबह कहा कि वह रिजर्व सैनिकों की 3 बटालियन को एक्टिव कर रही है. इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में 2 बटालियन को संभावित जमीनी आक्रमण के मद्देनजर प्रशिक्षण देने के लिए उत्तरी इजराइल भेजा गया था. इजराइली आर्मी ने दक्षिणी बेरूत और पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में कई हमले किए. वहीं, हिजबुल्ला ने उत्तरी और मध्य इजराइल तथा इजरायल के कब्जे वाले ‘वेस्ट बैंक’ पर दर्जनों रॉकेट दागे.

हसन नसरल्लाह कौन थे?

शेख हसन नसरल्लाह ने तीन दशकों से अधिक समय तक हिज़्बुल्लाह का नेतृत्व किया. इससे यह मध्य पूर्व में सबसे शक्तिशाली आतंकवादी ग्रुप के रूप में तैयार हुआ. 1960 में एक शिया परिवार में उनका जन्म हुआ. धार्मिक अध्ययन नसरल्लाह ने किया और हिज़्बुल्लाह के संस्थापकों में से एक के रूप में उभरे. वे इससे पहले शिया राजनीतिक और अर्धसैनिक संगठन अमल आंदोलन से जुड़े. 1985 में, हिज़्बुल्लाह ने औपचारिक रूप से एक खुला पत्र जारी किया और अपने गठन की घोषणा की. इस संगठन ने अमेरिका और सोवियत संघ को इस्लाम के मुख्य दुश्मन बताया गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola