Israel Hamas War: इजराइल पर लेबनान की ओर से भी हमला, दागी गई दो मिसाइल, तीन मोर्चों पर छिड़ी है जंग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Oct 2023 4:53 PM

विज्ञापन

Palestinians remove a dead body from the rubble of a building after an Israeli airstrike Jebaliya refugee camp, Gaza Strip, Monday, Oct. 9, 2023. (AP/PTI )(AP10_09_2023_000277B)

इजराइल की सेना गाजा पट्टी पर हमास से भीषण लड़ाई कर रही है. हमास के रॉकेट हमलो के जवाब में इजराइली सेना विमान से बम बरसा रही है. वहीं, उत्तरी क्षेत्र में लेबनान और सीरिया की तरफ से भी इजराइल पर लगातार रॉकेट से हमला हो रहा है. इसके जवाब में इजराइली सेना तोप और मोर्टार से अटैक कर रही है.

विज्ञापन

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच छिड़ा युद्ध धीरे-धीरे और भीषण होता जा रहा है, साथ ही युद्ध का दायरा भी बढ़ता जा रहा है. इजराइल की सेना गाजा पट्टी पर जोरदार हमला कर रही है. वहीं, उत्तरी सीमा पर लेबनान की ओर से मिसाइल हमला किया गया है. इजराइल की सेना ने भी दो मिसाइल हमले की पुष्टि की है. यानी शनिवार को हमास की ओर से शुरू किया गया जंग का अब पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैलने का संकट गहरा गया है. फिलहाल इजराइल तीन मोर्टे पर अपने दुश्मनों से जंग लड़ रहा है. दरअसल हमास ने इजराइल के दक्षिणी हिस्से पर हमला किया था. वहीं अब उत्तरी क्षेत्र में लेबनान और सीरिया की तरफ से हमले किए जा रहे हैं. पूरे इजराइल में अलर्ट का सायरन बज रहा है.

इजराइल कर रहा है जवाबी कार्रवाई
इधर, तीनों मोर्चों पर इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है. गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर इजराइल लगातार हवाई हमला कर रहा है. गाजा पट्टी पर इजराइल की करीब एक लाख सेना तैयार है. हवाई कार्रवाई के बाद इजराइल अपनी सेना को गाजा पट्टी के अंदर दाखिल होने का निर्देश दे सकता है. साथ ही पूरे इलाके का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकता है. इसके अलावा इजराइल गाजा को सैनिक क्षेत्र भी घोषित कर दिया है. इजराइल के हमले ने गाजा पट्टी की सूरत बदल दी है. इमारत खंडहर में बदल गयी है. इजराइल आतंकियों के ठिकानों पर लगातार एयर  स्ट्राइक  कर रहा है. इजराइली युद्धक विमानों ने गाजा पट्टी के आस-पास के इलाकों पर हमले किए है जिससे कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गई है.

 उत्तरी सीमा पर लेबनान और सीरिया की तरफ से हो रहे हमले
इजराइल की सेना उत्तरी क्षेत्र में भी दुश्मनों से लोहा ले रही है. लेबनान और सीरिया की तरफ से इजराइल पर लगातार रॉकेट से हमला हो रहा है. इसके जवाब में इजराइली सेना तोप और मोर्टार से हमला कर रही है. इसी कड़ी में इजराइल की सेना ने पुष्टि की है कि लेबनान की ओर से आज यानी बुधवार को दो मिसाइल से हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि यह एंटी टैंक मिसाइल थी.  लेबनान से लेबनानी हिजबुल्ला इजराइल पर हमला कर रहा है.

Also Read: क्या है हमास? जानें इजराइल से दुश्मनी की क्या है वजह

बढ़ रही है मृतकों की संख्या
खाड़ी क्षेत्र में छिड़े भीषण युद्ध में दोनों ओर के कम से कम 1900 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, मृतकों की संख्या और बढ़ने की भी संभावना है.  हमास का कहना है कि सप्ताहांत का हमला इजराइली कब्जे वाले हिस्से में रह रहे फलस्तीनियों के लिए बिगड़ती स्थितियों का प्रतिशोध था. इजराइल के अनुसार, हमास के आतंकवादी शनिवार को सुबह इजराइल में घुस गए और गाजा सीमा के पास घरों और सड़कों पर सैकड़ों निवासियों की हत्या कर दी और दशकों में पहली बार इजराइली शहरों पर गोलीबारी की। इजराइल के अनुसार, गाजा में हमास और अन्य आतंकवादी समूहों ने लगभग 150 सैनिकों और नागरिकों को बंधक बना रखा है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola