Israel Hamas War : इजराइल को ईरान दिखा रहा हिजबुल्लाह का डर, कहा- युद्ध में अगर शामिल हुआ तो मचेगी भयंकर तबाही
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Oct 2023 4:47 PM
Fire and smoke rise following an Israeli airstrike, in Gaza City, Sunday, Oct. 8, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations, killing hundreds and taking captives. Palestinian health officials reported scores of deaths from Israeli airstrikes in Gaza. AP/PTI(AP10_09_2023_000010A)
Israel Hamas war: ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन ने बेरूत में कहा कि लेबनान का हिजबुल्लाह समूह युद्ध पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में अंदेशा जाहिर करते हुए कहा कि अगर इजराइल के हमले नहीं रुकते तो हिजबुल्लाह के लड़ाके भी युद्ध में शामिल हो सकते हैं.
Israel Hamas war: आतंकी संगठन हमास के ठिकानों पर इजराइल ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. इजराइली बारूद से हमास के आतंकी ढेर हो रहे हैं. वहीं, इस लड़ाई में हमास का हमदर्द बनकर ईरान एक बार फिर सामने आ गया है. ईरान की ओर से एक बार फिर इजराइल को खुली धमकी मिली है. ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने आज यानी शनिवार को इजराइल से गाजा पर अपने हमले रोकने को कहा है. साथ ही विदेश मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिजबुल्लाह लड़ाई में शामिल हुआ तो युद्ध मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों में फैल सकता है तथा इससे इजराइल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

युद्ध के लिए तैयार है हिजबुल्लाह के लड़ाके
ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन ने बेरूत में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लेबनान का हिजबुल्लाह समूह युद्ध पर नजर बनाए हुए है और इजराइल को जल्द से जल्द गाजा पर अपने हमले बंद करने चाहिए. उन्होंने चेतावनी के अंदाज में अंदेशा जाहिर करते हुए कहा कि अगर इजराइल के हमले नहीं रुकते तो हिजबुल्लाह के लड़ाके भी युद्ध में शामिल हो सकते हैं. इससे कई और मोर्चे पर भी जंग छिड़ सकती है.

ईरान के विदेश मंत्री ने इजराइल को दी धमकी
इससे पहले शुक्रवार को हिजबुल्लाह की ओर से बयान आया था कि उसके लड़ाकों ने सीमा पर चार इजराइली ठिकानों पर कई रॉकेट दागे थे. ईरान के विदेश मंत्री ने अब्दुल्लाहियन ने कहा कि उन्होंने हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह से मुलाकात की है. हसन ने उन्हें लेबनान में समूह की स्थितियों के बारे में जानकारी दी है. विदेश मंत्री ने कहा कि हिजबुल्लाह की ओर से प्रतिरोध में उठाया गया कोई भी कदम इजराइल में जबरदस्त तबाही मचाएगा. अब्दुल्लाहियन ने कहा कि मैं युद्ध अपराधियों और इस इकाई का समर्थन करने वालों को गाजा में नागरिकों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए चेतावनी देना चाहता हूं, ताकि देर ना हो जाए क्योंकि कुछ घंटों में बहुत देर हो सकती है.

कितना बड़ा खतरा है हिजबुल्लाह
इजराइल हिजबुल्लाह को सबसे गंभीर आसन्न खतरा मानता है. अनुमान है कि हिजबुल्लाह के पास लगभग 150,000 रॉकेट और मिसाइलें हैं, जिनमें सटीक निर्देशित मिसाइलें भी शामिल हैं जो इजराइल में कहीं भी मार कर सकती हैं. समूह में सीरिया के 12 साल के संघर्ष में भाग लेने वाले हजारों लड़ाकों के साथ विभिन्न प्रकार के सैन्य ड्रोन भी हैं. पिछले शनिवार को उग्रवादी फलस्तीनी समूह हमास के हमले के बाद इजराइल से लगी लेबनान की सीमा पर हिजबुल्लाह लड़ाके पूरी तरह से अलर्ट पर हैं.

अमेरिका ने अन्य पक्षों को दी है कड़ी चेतावनी
इधर, इजराइल की मदद को सामने आये अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मध्य पूर्व में अन्य पक्षों को संघर्ष में शामिल न होने की चेतावनी दी है और क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोत भेजे हैं तथा इजराइल के लिए पूर्ण समर्थन का वचन दिया है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क करेंगे क्योंकि अभी भी युद्ध को समाप्त करने की पहल पर काम करने का अवसर है लेकिन कल बहुत देर हो सकती है.
भाषा इनपुट से साभार
Also Read: Israel Hamas War: इजरायल-फिलिस्तीन की लड़ाई में दो फाड़ दुनिया, जानें मुस्लिम देशों का किधर है रुखप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










