ePaper

Gaza Attack : इजराइल का सबसे बड़ा हमला, गाजा में भयंकर तबाही, भारतीय मूल के एक इजराइली सैनिक की मौत

Updated at : 01 Nov 2023 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Gaza Attack : इजराइल का सबसे बड़ा हमला, गाजा में भयंकर तबाही, भारतीय मूल के एक इजराइली सैनिक की मौत

Smoke rises from an explosion caused by an Israeli airstrike in the Gaza Strip, Saturday, Oct. 7, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations by air, land, and sea and catching the country off-guard on a major holiday. AP/PTI(AP10_07_2023_000571A)

Israel Hama War: इजराइल ने गाजा शहर के समीप एक शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट इमारतों को ध्वस्त कर दिया है. इजराइल ने कहा कि हमले में घरों में स्थापित हमास के कमांड सेंटर और नीचे फैले सुरंगों के नेटवर्क को नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन
undefined

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का आज 26वां दिन है. बीते 26 दिनों से इजराइल गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है. वहीं हमास की ओर से भी जवाबी कार्रवाई में रॉकेट दागे जा रहे हैं.

undefined

हवाई हमले के साथ-साथ इजराइल ने गाजा पट्टी पर जमीनी हमले भी तेज कर दिए हैं. इधर, फिलिस्तीन का आरोप है कि इजरायल ने दूसरे दिन भी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया है.

undefined

आरोप है कि इजराइल ने गाजा शहर के समीप एक शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट इमारतों को ध्वस्त कर दिया है. इजराइल ने कहा कि हमले में घरों में स्थापित हमास के कमांड सेंटर और नीचे फैले सुरंगों के नेटवर्क को नष्ट कर दिया गया.

undefined

इजराइली सेना ने यह भी कहा है कि उत्तरी गाजा में हमास के अभियानों की देखरेख करने वाले कमांडर सहित बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए.

undefined

गाजा में जारी युद्ध में मारे गए इजराइली सैनिकों में भारतीय मूल का 20 वर्षीय सैनिक भी शामिल है. भारतीय समुदाय के सदस्यों और डिमोना शहर के मेयर ने बुधवार को यह जानकारी दी. स्टाफ सर्जेंट हलेल सोलोमन दक्षिण इजराइल के डिमोना शहर से संबंध रखते थे.

undefined

मेयर बेनी बिटन ने बुधवार को फेसबुक पर लिखा हम अत्यंत दु:ख के साथ गाजा में जारी युद्ध में डिमोना के निवासी हलेल सोलोमन की मृत्यु की घोषणा करते हैं. उन्होंने लिखा कि हम माता-पिता रोनित और मोर्दचाई, और बहनों यास्मीन, हिला, वेरेड और शेक्ड के दुख में शामिल हैं.

undefined

हेलेल सेवा की इच्छा से ब्रिगेड में भर्ती हुए थे. हलेल एक समर्पित व्यक्ति थे. पूरा डिमोना शहर उनके निधन पर शोक में डूबा है. डिमोना को कुछ लोग लिटिल इंडिया भी कहते हैं, क्योंकि इस शहर में बड़ी संख्या में भारत से आए यहूदी रहते हैं. बता दें, गाजा में जारी युद्ध के दौरान कम के कम 11 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है.

undefined

हमास के साथ जारी लड़ाई में इजराइल लगातार गाजा पट्टी पर बम बरसा रहा है. इजराइली सेना के हवाई हमलों में गाजा की बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोज हो गई है.

undefined

गाजा पट्टी पर जारी इजरायल के हमले में 8,500 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. इस युद्ध की शुरुआत से अब तक करीब 1400 इजरायली नागरिकों की भी मौत हो गई है. 

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola