अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर मचाई तबाही; जवाब में तेहरान ने बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी हमले के बाद उठते आग के गोले, फोटो एक्स

अमेरिका द्वारा ईरान के 90 ठिकानों पर की गई कार्रवाई के जवाब में, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. मिसाइलों और ड्रोनों से हुए इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.

विज्ञापन

US Iran Conflict: अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) की नौसेना और एयरोस्पेस सेना ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. ईरानी सेना ने मिसाइलों और ड्रोनों से भीषण हमले किए.

विज्ञापन

ईरान द्वारा निशाना बनाए गए प्रमुख ठिकाने

ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार ईरान ने कुवैत में कैंप आरिफजान और अली अल सलेम एयर बेस पर निशाना साधा. जबकि बहरीन में जुफफायर और शेख ईसा एयर बेस पर हमला किया.


ईरान ने कहा- धोखेबाज अमेरिका

आईआरजीसी (IRGC) ने बयान जारी करते हुए अमेरिकी सेना को चेतावनी दी है. ईरान ने कहा, "हम बच्चों की हत्या करने वाली अमेरिकी सेना को चेतावनी देते हैं कि अगर उसने फिर से कोई आक्रामक कार्रवाई की, तो उसे इससे भी करारा जवाब दिया जाएगा. अगले चरण में इस सैन्य कार्रवाई का दायरा पूरे क्षेत्र में मौजूद अन्य अमेरिकी ठिकानों तक बढ़ा दिया जाएगा." ईरान ने अमेरिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि "धोखेबाज अमेरिका." ने अपने वादों को तोड़ते हुए ईरान के दक्षिणी तटीय प्रांतों में कई जगहों को निशाना बनाया है.

दादागिरी की भारी कीमत चुकानी होगी : ईरानी संसद अध्यक्ष

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने भी अमेरिका को सख्त लहजे में चेतावनी दी है. गालिबाफ ने कहा: "अमेरिका ने अभी तक यह नहीं सीखा है कि दादागिरी करने और अपने वादे तोड़ने की अब भारी कीमत चुकानी पड़ती है. मैं साफ कह देना चाहता हूं: अगर आप हम पर हमला करेंगे, तो आप पर भी जवाबी हमला होना तय है."

अमेरिका ने जारी किया फुटेज, कहा- सेना हाई अलर्ट पर

दूसरी ओर, अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ (CENTCOM) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर पुष्टि की कि उसने ईरान में अपने हालिया अभियानों के दौरान करीब 90 स्थानों को निशाना बनाने के बाद फिलहाल हवाई हमले रोक दिए हैं. अमेरिकी सेना ने इस सैन्य कार्रवाई के कुछ श्वेत-श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट) फुटेज भी जारी किए हैं, जिसमें ईरानी हवाई अड्डों के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों को सटीक तरीके से नष्ट करते हुए दिखाया गया है. सेंट्रल कमांड ने स्पष्ट किया है कि भले ही हमले रोक दिए गए हों, लेकिन अमेरिकी बल पूरी तरह सतर्क हैं. कमांड ने अपने बयान में कहा, "अमेरिकी बल हाई अलर्ट पर हैं और कमांडर-इन-चीफ (राष्ट्रपति) के अगले निर्देश मिलते ही किसी भी नए अभियान को अंजाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं."


ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने तस्वीरें शेयर कर दी धमकी, तो तेहरान ने बताया फर्जी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola