डोनाल्ड ट्रंप के तंज के बीच ईरान का हमला, होर्मुज में दो जहाजों पर दागीं मिसाइलें
होर्मुज स्ट्रेट (File Photo)
होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास हुए हमलों में जहाज को नुकसान पहुंचा है. वहीं एक तेल टैंकर में भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद ईरान और अमेरिका के बीच हुए उस समझौते पर फिर सवाल उठने लगे हैं, जिसका मकसद इस अहम समुद्री रूट पर हमलों को रोकना था.
अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर कम से कम दो मिसाइलें दागीं. हमले में दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सोमवार (6 जुलाई) को ये हमले किये गये. अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज में हमले रोकने पर सहमति बनी थी. यह घटना कतर की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक सप्ताह के युद्धविराम समझौते का समय खत्म होने के तुरंत बाद सामने आई, जिससे क्षेत्र में तनाव फिर बढ़ गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कसा था तंज
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए अस्थायी समझौते का जिक्र करते हुए तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दी, क्योंकि हम अच्छे हैं. ट्रंप का इशारा ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की ओर था, जिनकी इस साल युद्ध की शुरुआत में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मौत हो गई थी. युद्ध फरवरी के अंतिम दिनों में शुरू हुआ था.
ये भी पढ़ें: अमरीका-ईरान तनाव: अब ईरान को कौन बचाएगा, भारत से कैसी उम्मीदें
ब्रिटिश सेना ने कहा- तेल टैंकर पर हुआ हमला
ब्रिटिश सेना के मुताबिक, मंगलवार (7 जुलाई) सुबह-सुबह ओमान तट के पास होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर किसी प्रोजेक्टाइल (गोला या मिसाइल जैसी वस्तु) से हमला हुआ. इसके बाद टैंकर में आग लग गई. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं मिली है. ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक, ओमान के लीमाह तट के पास होर्मुज में एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. यह हमला जहाज के बाईं ओर हुआ, जिससे उसमें आग लग गई. उस समय टैंकर होर्मुज से निकलकर ओमान की खाड़ी की ओर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए