Hassan Nasrallah killed : हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्ला के मारे जाने के बाद यहां के मुसलमान मना रहे हैं जश्न

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Sep 2024 9:28 AM

विज्ञापन

Hassan Nasrallah killed

Hassan Nasrallah killed : इजराइली सेना ने लेबनान स्थित हिजबुल्ला के ठिकानों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. इस हमले में हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्ला और उसकी बेटी जैनब मारे गये.

विज्ञापन

Hassan Nasrallah killed : इजराइल ने हिजबुल्ला के लेबनान स्थित मुख्यालय पर भीषण बमबारी कर उसके नेता और ग्रुप के संस्थापकों में से एक हसन नसरल्ला को ढेर कर दिया. हमले के 20 घंटे के बाद हिजबुल्ला ग्रुप ने अपने नेता हसन नसरल्ला के मारे जाने की पुष्टि की. इस खबर के बाद मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कई मुस्लिम देश इस हमले का विरोध कर रहे हैं तो नसरल्लाह की मौत के बाद सीरिया में सुन्नी मुसलमान जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

नसरल्ला की बेटी जैनब की भी मौत

खबर आई कि हमले के वक्त हिजबुल्ला ग्रुप के बड़े नेता हेडक्वार्टर में आगे की रणनीति बनाने के लिए जुटे थे. हमले में हेवी गाइडेड बम का इस्तेमाल इजराइल की ओर से किया गया जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हमले से पूरा बेरूत हिल गया. हमले में नसरल्ला की बेटी जैनब की भी मौत हो गई.

नसरल्ला का काम तमाम : आइडीएफ

इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने जानकारी दी कि शुक्रवार को उसे सटीक खबर मिली थी कि लेबनान के दहियाह इलाके में एक इमारत के नीचे बने हिज्बुल्ला के सेंट्रल हेडक्वार्टर में हसन नसरल्लाह मौजूद है. इसके बाद इजराइल के लडाकू विमानों ने तुरंत उड़ानें भरीं और इस अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर को निशाना बनाया. विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि आसपास की छह इमारतें भी जमींदोज हो गयीं. इसके बाद आइडीएफ ने सामने आकर एलान कर दिया कि नसरल्ला का काम तमाम हो चुका है.

Read Also : हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत का बदला लेने क्या इजरालय के खिलाफ सीधे जंग में उतरेगा ईरान?

खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

हिजबुल्ला के ज्यादातर टॉप कमांडर इजराइली हमले में पहले ही मारे जा चुके हैं. अब उसका केवल एक कमांडर जिंदा बचा है, जिसकी तलाश में इजराइली सेना लगी हुई है. नसरल्ला के मारे जाने के बाद मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है. ईरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने इमरजेंसी बैठक की है. खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. खामेनेई ने दुनिया के मुसलिमों को हिजबुल्ला के साथ आने को कहा है. ईरान लेबनान में सेना भेजने की तैयारी कर रहा हैं.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola