ट्रिपल H ने बढ़ाई इजराइल की मुश्किलें! गाजा में तेज हुआ ग्राउंड ऑपरेशन, हवाई हमलों में 33 की मौत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Nov 2023 5:44 PM

विज्ञापन

Rockets are launched by Palestinian militants from the Gaza Strip towards Israel, in Gaza, Saturday, Oct. 7, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations by air, land, and sea and catching the country off-guard on a major holiday. AP/PTI(AP10_07_2023_000570A)

Israel Hamas War : 7 अक्टूबर के हमले का बदला लेने के लिए गाजा पट्टी पर इजराइल बम बरसा रहा है. वहीं, हमस की ओर से भी लगातार रॉकेट दागे जा रहे हैं. लेकिन लड़ाई सिर्फ इसी मोर्चे पर नहीं हो रही है. लेबनान से हिज्बुल्ला भी इजराइल की जमीन पर हमले कर रहा है.

विज्ञापन
undefined

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग दिन ब दिन घमासान होता जा रहा है. इजराइल के लड़ाकू विमान लगातार गाजा पट्टी पर बम बरसा रहे हैं. वहीं IDF ने ग्राउंड लेवल पर भी हमले तेज कर दिये हैं. इजराइल बेहद सख्त हमला कर रहा है. वहीं  गाजा पट्टी से आतंकी संगठन हमास के साथ लेबनान के हिजबुल्लाह और यमन के हूती संगठनों के लड़ाके भी इजराइली सेना के साथ जंग लड़ रहे हैं.

undefined

7 अक्टूबर के हमले का बदला लेने के लिए गाजा पट्टी पर इजराइल बम बरसा रहा है. वहीं, हमस की ओर से भी लगातार रॉकेट दागे जा रहे हैं. लेकिन लड़ाई सिर्फ इसी मोर्चे पर नहीं हो रही है. लेबनान से हिज्बुल्ला भी इजराइल की जमीन पर हमले कर रहा है. और तो और आतंकी संगठन हूती भी मिसाइल दाग कर आईडीएफ को निशाना बना रहा है.

undefined

हिजबुल्लाह लेबनान की सीमा से लगातार इजराइल की सेना और बख्तरबंदों पर मिसाइल से हमला कर रहा है. हिजबुल्लाह प्रमुख नसरुल्लाह भी हमास का खुला समर्थन कर रहे हैं. हालांकि हिजबुल्लाह की हर हरकत का इजराइल की डिफेंस फोर्स मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

undefined

इधर, इजराइली फाइटर प्लेन ने आज यानी रविवार को भी गाजा पट्टी पर एक शरणार्थी शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

undefined

हालांकि अमेरिका ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए इजराइल से कुछ देर के लिए हमले रोकने की अपील की थी, लेकिन इजराइल का कहना है कि वह गाजा में हमास शासकों को कुचलने के लिए अपने हमले जारी रखेगा.

undefined

इजराइल के हमले का अब कई देशों में अलग-अलग संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. फ्रांस की राजधानी पेरिस, जर्मनी की राजधानी बर्लिन और अन्य यूरोपीय शहरों में फलस्तीनी समर्थक हजारों लोगों ने गाजा में इजराइली बमबारी रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है.

undefined

इधर, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने हाल के इजराइल दौरे के दौरान मानवीय मदद पहुंचाने के लिए कुछ देर के लिए हमले रोकने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि इजराइल से इसे यह कहकर खारिज कर दिया कि जब तक हमास बंधकों को रिहा नहीं करेगा इजराइल के हमले जारी रहेंगे.

undefined

गाजा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल-हमास युद्ध में मारे गए फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 9,448 हो गई है. वहीं, इजराइल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

undefined

इस अपील के बावजूद, हमास के लड़ाकों और उनकी संपत्तियों को नष्ट करने के लक्ष्य से इजराइल ने पूरे गाजा में अपनी बमबारी जारी रखी है. इजराइल ने हमास पर आम नागरिकों का मानवीय ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.(भाषा इनपुट का साथ)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola